Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

Bihar Crime News: बगहा के लौकरिया थाना क्षेत्र के रामपुर मलाही टोला में 64 वर्षीय अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान अशोक सहनी के रूप में हुई है.

बुधवार सुबह परिजन जब उन्हें खाना देने के लिए घर पहुंचे तो अशोक सहनी घर के अंदर बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले.

मृतक के नाक से खून और मुंह से झाग निकलने के साथ गले पर निशान पाए गए. इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है. घटना की सूचना मिलते ही लौकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

मृतक के बेटे सोनू सहनी ने पड़ोसी अवधेश सहनी और चुन्नीलाल सहनी पर अपने पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है. सोनू के अनुसार, मंगलवार रात दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी.

परिजनों के मुताबिक, बुधवार सुबह जब वे अशोक सहनी को खाना देने के लिए घर पहुंचे तो वह बिस्तर पर मृत पड़े थे. उनके शरीर पर मिले निशानों और मुंह से झाग निकलने के बाद परिवार के लोगों को हत्या की आशंका हुई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

लौकरिया थानाध्यक्ष रमन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस ने मृतक के पुत्र सोनू कुमार द्वारा बताए गए आरोपितों के घर पर छापेमारी भी की, लेकिन दोनों आरोपित अवधेश सहनी और चुन्नीलाल सहनी घर से फरार मिले. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
बगहा से दीपक कुमार की रिुपोर्ट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First Bihar Hindi