Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

BPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

BPSC TRE-4.0: पटना से बड़ी खबर आ रही है, जो शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई 4 से जुड़ी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

आयोग ने बताया कि विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति के लिए संशोधित विज्ञापन जारी करने और ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक संशोधन करने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, आयोग ने इसके लिए 'संभावना' शब्द का इस्तेमाल किया है, इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि और विस्तृत दिशा-निर्देश के लिए संशोधित विज्ञापन का इंतजार करना होगा।

BPSC ने कहा है कि TRE-4.0 के तहत विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति के लिए पहले जारी विज्ञापन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। इसके बाद संशोधित विज्ञापन के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन प्रक्रिया और संशोधित विज्ञापन से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First Bihar Hindi