Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

मुंगेर व्यवहार न्यायालय की 9 बिल्डिंग में लगी आग, प्रथम तल पर मची अफरा-तफरी

Bihar News: मुंगेर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. मुंगेर व्यवहार न्यायालय की 9 बिल्डिंग के प्रथम तल पर अचानक आग लगने से न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई. आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि जिस प्रथम तल पर आग लगी है, वहां कई अदालतें संचालित होती हैं. आग लगने के बाद न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. एहतियात के तौर पर परिसर को खाली कराया गया.

आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की. दमकल की कई गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. आग की वजह से प्रथम तल पर संचालित होने वाले न्यायिक कार्य प्रभावित होने की आशंका है.

आग किस वजह से लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है. घटना के बाद आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी. वहीं, आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First Bihar Hindi