Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

'मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर', वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं

Bankipur By Election: मुंगेर से जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। ललन सिंह बांकीपुर विधानसभा के मतदाता हैं।

मतदान करने के बाद उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार के जीच का दावा किया और कहा कि एनडीए के लिए प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं हैं।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं हैं। प्रशांत किशोर पिछले विधानसभा चुनाव में भी तीर मार रहे थे। इस बार भी उनके जीत की कोई संभावना और उम्मीद नहीं है। प्रशांत किशोर मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखते हैं। बिहार की धरती ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं करती है, जो हवाबाजी में विश्वास करता हो।

उधर, प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया है कि यह चुनाव बीजेपी नहीं बल्कि पुलिस लड़ रही है। उन्होंने कहा है कि पटना पुलिस मतदाताओं और जनसुराज के कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही है। उन्होंने कहा कि जनसुराज के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की इस कार्रवाई का उल्टा असर हुआ है।

वहीं बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जनता लड़ रही है और इस बार इलाके में परिवर्तन होगा। उन्होंने भाजपा पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि परिवर्तन के लिए यह चुनाव जनता लड़ रही है। बीजेपी ने तो बस साजिश ही साजिश मचा रखी है। यह चुनाव जनता लड़ रही है और इस बार परिवर्तन होकर रहेगा। उन्होंने जीता का दावा किया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First Bihar Hindi