Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

निगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का घूसखोर पंचायत सचिव, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Vigilance Action Bihar: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में निगरानी (विजिलेंस) विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई नल-जल योजना के मेंटेनेंस भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद की गई।

जानकारी के अनुसार, नल-जल योजना के संवेदक परवेज कौशर से भुगतान कराने के लिए पंचायत सचिव द्वारा कुल 28 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। रिश्वत नहीं देने पर संवेदक को लगातार परेशान किया जा रहा था। इससे तंग आकर परवेज कौशर ने 27 जुलाई को निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान मलदहिया मदरसा में आयोजित सहयोग शिविर में पंचायत सचिव शंकर प्रसाद पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते ही टीम ने उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम ने पंचायत सचिव के आवास पर भी छापेमारी की, जहां से आवश्यक दस्तावेज और अन्य कागजात जब्त किए गए। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

मामले की पुष्टि करते हुए विजिलेंस के डीएसपी कृपाल चंद्र जायसवाल ने बताया कि नल-जल योजना के संवेदक से रिश्वत लेने के दौरान पंचायत सचिव को 15 हजार रुपये के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First Bihar Hindi