Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पटना की सड़क पर दो मनचलों की धुनाई, लड़की ने चप्पल से पीटा

पटना की सड़क पर दो मनचलों की धुनाई, लड़की ने चप्पल से पीटा

PATNA : पटना में सरेराह छेड़खानी करना दो मनचलों को भारी पड़ा है. लड़की ने जमकर एक मनचले की धुनाई कर दी जबकि दूसरा फरार हो गया. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के किदवईपुरी की है.

जहां रविवार को दो मनचलों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की. छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए दौड़ कर एक मनचला को पकड़ लिया और चप्पलों से उसकी जमकर पिटाई कर दी. यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और फिर सब ने मनचले को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. उसके कपड़े भी फाड़ दिए. इस दौरान उसका दूसरा साथी फरार हो गया.

पिटाई के बाद लोगों ने आरोपित को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है. आरोपी मंदिरी का रहने वाला है. पीड़िता ने बताया कि वह बीए की स्टूडेंट है और श्रीकृष्णा नगर की रहने वाली है.

रविवार की दोपहर वह अपनी फ्रेंड के घर मंदिर से होकर लौट रही थी, तभी उसी मोहल्ले का आरोपी जो पिछले कई महीनों से उसके पीछे पड़ा था किदवईपुरी स्टेट बैंक के पास पहुंचने पर अपने दोस्तों के साथ आ धमका और छेड़खानी शुरू कर दी. इस पर उसने हिम्मत नहीं हारी और साहस दिखाते हुए एक मनचले को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी. कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First Bihar Hindi