Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

Bihar Politics: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का प्रस्तावित पटना दौरा फिलहाल रद्द कर दिया गया है। 15 जुलाई को होने वाला छात्र सम्मेलन भी अब आयोजित नहीं होगा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कार्यक्रम रद्द करने की आधिकारिक वजह बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के कारण लागू आदर्श आचार संहिता को बताया है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है और आचार संहिता लागू है। ऐसे में किसी बड़े राजनीतिक कार्यक्रम के आयोजन से चुनावी नियमों के उल्लंघन की संभावना थी। इसी वजह से राहुल गांधी का दौरा और छात्र सम्मेलन स्थगित करने का फैसला लिया गया।

जानकारी के अनुसार, छात्र सम्मेलन पहले 11 जुलाई को आयोजित किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी तारीख बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई थी। अब इसे पूरी तरह स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल सम्मेलन की नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, पार्टी के अंदर कार्यक्रम रद्द होने को लेकर अन्य कारणों की भी चर्चा है

सूत्रों के मुताबिक, सम्मेलन की तैयारियां तय समय पर पूरी नहीं हो पाईं। कांग्रेस संगठन को करीब 10 हजार छात्रों का डेटा तैयार करने का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों से प्रभावित छात्रों की जानकारी जुटानी थी।

हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और पार्टी अब भी आचार संहिता को ही कार्यक्रम स्थगित करने की मुख्य वजह बता रही है। अब सबकी नजर कांग्रेस के अगले फैसले पर है कि उपचुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद राहुल गांधी का छात्र सम्मेलन पटना में दोबारा आयोजित किया जाएगा या नहीं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First Bihar Hindi