Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बच्चों में तेजी से बढ़ रही सोशल मीडिया की लत, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

बच्चों में तेजी से बढ़ रही सोशल मीडिया की लत, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

First India News 1 week ago

ई दिल्ली: बच्चों में तेजी से सोशल मीडिया की लत बढ़ रही है, जिसको लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है. अमेरिका के चार राज्यों ने मेटा पर 1.4 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है. एनुअल स्टेट्स ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट-2024  के अनुसार बताया गया है कि साइकोलॉजिस्ट और न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया सोशल मीडिया एडिक्शन का खतरा है.

विशेषज्ञ बोले कि कम उम्र में स्क्रीन टाइम मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है. लाइक और कमेंट से बच्चों को सामाजिक स्वीकृति का अहसास मिलता है. इन्फिनिट स्क्रॉल बच्चों को घंटों तक स्क्रीन से जोड़े रखता है. हर बार नया कंटेंट मिलने से सोशल मीडिया की लत बढ़ती है.

रिपोर्ट के अनुसार 60% भारतीय किशोर रोज 3 घंटे से अधिक सोशल मीडिया पर रहते हैं. 43% किशोर 4 घंटे या उससे ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिता रहे है. कंपनियों को भी पता है कि उनके प्लेटफॉर्म बच्चों पर नकारात्मक असर डाल रहे हैं. विशेषज्ञों की सलाह कि बच्चों के स्क्रीन टाइम पर नियमित निगरानी रखें. सोशल मीडिया का संतुलित उपयोग, डिजिटल अनुशासन ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय है.

{related}

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First India News