Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि की हासिल, DRDO ने लंबी दूरी के स्वदेशी गाइडेड रॉकेट 'पिनाका' का किया सफल परीक्षण

भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि की हासिल, DRDO ने लंबी दूरी के स्वदेशी गाइडेड रॉकेट 'पिनाका' का किया सफल परीक्षण

First India News 1 week ago

ई दिल्ली : DRDO ने इतिहास रचा है. भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. DRDO ने लंबी दूरी के स्वदेशी गाइडेड रॉकेट 'पिनाका' का सफल परीक्षण किया है. ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में सफल उड़ान परीक्षण हुआ है.

रॉकेट का परीक्षण 60 किलोमीटर से अधिक की निर्धारित रेंज के लिए किया गया है. पिनाका ने अपने तय लक्ष्य पर बेहद सटीक प्रहार कर क्षमता साबित की है. उड़ान के दौरान रॉकेट ने सभी निर्धारित युद्धाभ्यास सफलतापूर्वक पूरे किए हैं. रॉकेट ने पूरी उड़ान में तय ट्रेजेक्टरी का सटीक पालन किया.

रेंज पर तैनात सभी उपकरणों ने परीक्षण के दौरान सफल ट्रैकिंग और निगरानी की. स्वदेशी तकनीक से विकसित पिनाका भारत की रक्षा क्षमता को नई मजबूती देगा. DRDO के विभिन्न अनुसंधान केंद्रों के सहयोग से परीक्षण को सफलतापूर्वक अंजाम दिया.

{related}

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First India News