Dailyhunt
भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता को देखते हुए बड़ा कदम, अब भारत में ही निर्मित होंगे रूस के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान

भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता को देखते हुए बड़ा कदम, अब भारत में ही निर्मित होंगे रूस के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान

First India News 3 days ago
"

जयपुरः रूस के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान अब भारत में ही निर्मित होंगे. रूस के अत्याधुनिक 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान Su-57 के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है. भारत और रूस के बीच रक्षा संबंधों में एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है.

भारतीय वायुसेना की भविष्य की मारक क्षमता को देखते हुए बड़ा कदम है.

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के प्रबंध निदेशक डी.के. सुनील ने बताया कि परियोजना के लिए लाइसेंस उत्पादन की योजनाएं अंतिम चरण में है. इस डील की सबसे बड़ी विशेषता रूस द्वारा विमान का ‘सोर्स कोड’ भारत को सौंपने का प्रस्ताव है. जिससे भारत अपनी जरूरत के अनुसार इसमें स्वदेशी तकनीक और हथियार एकीकृत कर सकेगा.

"
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First India News