Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बीजेपी ने घोषणा पत्र किया जारी, सीएम भजनलाल शर्मा बोले- रोबोटिक्स सफाई मशीन उपलब्ध होगी... ई-चार्जिंग सिस्टम लगाए जाएंगे

बीजेपी ने घोषणा पत्र किया जारी, सीएम भजनलाल शर्मा बोले- रोबोटिक्स सफाई मशीन उपलब्ध होगी... ई-चार्जिंग सिस्टम लगाए जाएंगे

First India News 3 days ago

यपुरः नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया है. सीएम भजनलाल शर्मा ने संकल्प पत्र जारी किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने विकसित राजस्थान की थीम को आगे बढ़ाया. 5 साल का नगरीय विकास संकल्प पत्र हम राजस्थान में लेकर आये.

पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किए. ये संकल्प पत्र 309 निकाय के लिए. हम संकल्प पत्र के साथ विधानसभा चुनावों में आए थे. उस संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत वादे हमने पूरे किए. जो हमने कहा वो करके दिखाया. पार्टी के संकल्प को नगरीय संकल्प पत्र नाम दिया. सरकार ने 32 महीने विकास के नये आयाम स्थापित किए. कांग्रेस ने निकाय, पंचायत चुनाव को अटकाए रखा. सरकार वन स्टेट वन इलेक्शन कराएगी. सीवर लाइन की मरम्मत और विस्तार किया जाएगा. नगरीय विकास में वार्ड विकास योजना और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम विकास योजना ला रहे. 

कांग्रेस ने केवल चुनाव को खींचने का काम किया. बार-बार चुनाव कराने का ध्येय कांग्रेस का रहा. इससे राजस्थान का पैसा और समय दोनों बर्बाद हुआ. इसलिए हम वन स्टेट वन इलेक्शन का नारा लेकर आए. 1 लाख आवासीय प्लॉट आवंटित होंगे,15 हजार स्ट्रीट लाइट लगेंगी. पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण होगा. तीन हजार किलोमीटर पुरानी सीवरेज लाइन का विस्तार और मरम्मत होगी. रोबोटिक्स सफाई मशीन उपलब्ध होगी,ई-चार्जिंग सिस्टम लगाए जाएंगे. 24 घंटे घरेलू बिजली दी जाएगी,सफाई कर्मियों की योजनाबद्ध तरीके से भर्ती होगी. डिस्टर्ब एरिया एक्ट को लागू किया जाएगा.      

{related}

पर्यावरण की दिशा में हम काम कर रहे. पौधारोपण की दिशा में काम होंगे. आगामी 20 सालों की योजना को हमने लिया. पयर्टक धार्मिक स्थलों को संरक्षित और विकसित किया जाएगा. बड़े जिलों और संभाग में रिंग रोड हम लेकर आए. किसी शहर की पाइप लाइन हमें डालनी है तो वो आगे 10 साल के हिसाब से होगी. जयपुर में हमने मेट्रो का विस्तार किया. ई-बसों को हमने स्वीकृत किया. हम शहरों में छोटे कारोबारी ठेले वाले, उनके लिए योजना ला रहे. जिससे उनको रोजगार के लिए जगह मिल सके.  जनता से मैं इतना ही कहना चाहता हूं. ये तय है संकल्प पत्र से अधिक काम होने वाले हैं. नगरीय विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ने वाले. विधायकों को भी विकास के लिए हमने 28-28 करोड़ देने का काम किया. 

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First India News