मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा कि मैंने जिंदगी में कभी ड्रग नहीं ली है. जो भी खबरें चल रही है पूरी तरह से झूठी है. इसके आधार पर मेरी छवि खराब करने की कोशिश हो रही है. मैं कानूनी लड़ाई लड़ूंगी. आपको बता दें कि ड्रग्स मामले में नाम आने पर अभिनेत्री दीया मिर्जा ने यह सफाई दी है. उन्होंने एक के बाद एक 3 ट्वीट्स किए.
उन्होंने कहा कि इस तरह की तुच्छ रिपोर्टिंग से मेरी प्रतिष्ठा पर सीधा प्रभाव पड़ता है. मेरे करियर को नुकसान पहुंचा रहा है, जो मैंने सालों तक मेहनत करके बनाया है. दीया मिर्जा ने कहा कि मैंने अपने जीवन में कभी भी न तो ड्रग्स खरीदी है और न ही इसका सेवन किया है. मैं कानूनी रास्ता अपनाऊंगी. मेरे साथ खड़े लोगों का धन्यवाद.
दीपिका पादुकोण का नाम भी आ चुका है सामने:
इससे पहले ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम भी नाम सामने आ चुका है. खबरों की माने तो दीपिका के ड्रग्स कनेक्शन के बाद अब उनकी चैट भी सामने आ चुकी है, जिसके बाद माना जा रहा है कि अब दीपिका की मुश्किले भी बढ़ सकती हैं. आपको बता दें कि एनसीबी हर रोज ड्रग्स मामले में नए नए खुलासे कर रही है.
रिया ने लिया था 25 लोगों का नाम :
ड्रग्स मामले में अभिनेत्री सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह से भी पूछताछ हो सकती है. अभिनेत्रियों को एनसीबी की ओर से उन्हें समन भेजा जा सकता है. दरअसल, एनसीबी का दावा है कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने इन चारों एक्ट्रेस का नाम लिया था. रिया चक्रवर्ती ने एसीबी से पूछताछ के दौरान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 25 लोगों को नाम लिया था. ऐसे में अब एनसीबी इस मामले को पूरी तरह से सुलझाने के लिए जांच में जुटी गई है. दरअसल, एनसीबी का दावा है कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने इन चारों एक्ट्रेस का नाम लिया था.

