Dailyhunt
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया

First India News 1 month ago
"

जयपुर: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. टीम ने बारिश से बाधित मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर एक और जीत अपने नाम कर ली.यह मैच बारिश के कारण छोटा कर दिया गया और दोनों टीमों के बीच 11-11 ओवर का मुकाबला खेला गया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 150 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने तेज़ 39 रन की पारी खेली.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 123 रन पर ही सिमट गई. राजस्थान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को अपने पक्ष में रखा.

आज के मुकाबले की बात करें तो शाम 7:30 बजे से गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मैच खेला जाएगा. मैच का लाइव स्कोर और हर पल का अपडेट देखने के लिए आप First India Plus OTT डाउनलोड कर सकते हैं, जहां आपको आईपीएल से जुड़ी हर ताज़ा जानकारी मिलेगी.

"
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First India News