नई दिल्लीः आईपीएल में सबसे चर्चित और पॉपुलर टीमों में शुमार चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल के लंबे साथ के बाद टीम से अलग होने का फैसला किया है. जिसको लेकर फ्रेंचाइजी ने सोमवार को आधिकारिक बयान जारी कर जानकारी दी.
इसके साथ ही टीम और फ्लेमिंग के बीच पीली जर्सी का रिश्ता अब खत्म हो गया है. दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से इस साझेदारी को खत्म करने का निर्णय लिया.
टीम ने आखिरी बार 2023 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था. जिसके बाद टीम 2024, 2025 और 2026 सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी. ऐसे में लगातार जारी खराब प्रदर्शन के बाद से ही टीम के परफॉर्मेंस को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे. इसी बीच फ्रेंचाइजी ने स्टीफन फ्लेमिंग से अलग होने को फैसला लिया है. अब देखने वाली बात ये होगी कि किस खिलाड़ी को टीम की कमान मिलती है.
आपसी सहमति से अलग होने का फैसलाः चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि सुपर किंग्स और स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. जिसके साथ इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल और सबसे लंबे समय तक चली साझेदारियों में से एक का अंत हो गया है.
{related}
बता दें कि स्टीफन फ्लेमिंग ने 2009 में टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली. फ्लेमिंग के कार्यकाल में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 आईपीएल खिताब अपने नाम किया. टीम ने 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाई, जबकि 10 बार आईपीएल में फाइनल भी खेला.

