नई दिल्ली : सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया है. वांगचुक ने सूप पीकर अपना अनशन खत्म किया है. सोनम वांगचुक 26 दिन से अनशन पर थे. जेपी नड्डा, जितेन्द्र सिंह से मुलाकात के बाद अनशन तोड़ा है.
वांगचुक ने कहा कि मैं अनशन खत्म करता हूं.
वहीं पीएम मोदी ने सोनम वांगचुक को लेकर X पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वज़न फिर से प्राप्त करें. मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी स्वस्थ रहें.

