Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जुलाई के दौरान फीकी ही रही बांधों से जुड़ी उम्मीद, पिछले साल 31 जुलाई तक हुए थे 253 बांध ओवर फ्लो

जुलाई के दौरान फीकी ही रही बांधों से जुड़ी उम्मीद, पिछले साल 31 जुलाई तक हुए थे 253 बांध ओवर फ्लो

First India News 1 week ago

यपुर: जुलाई के दौरान बांधों से जुड़ी उम्मीद फीकी ही रही. पिछले साल 31 जुलाई तक 253 बांध ओवर फ्लो हुए थे. इस साल 31 जुलाई तक मात्र 13 बांध ओवर फ्लो हो सके.  पिछले साल जुलाई में 100 बांधों ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़े थे.

 

लेकिन इस जुलाई एक भी बांध नया रिकॉर्ड नहीं बना सका. पिछले साल बीसलपुर ने भी चार नए रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. जबकि 21 साल में पहली बार जुलाई के दौरान ही बांध के गेट खुले थे. कोटा संभाग के बांधों में कुल भराव क्षमता का 90 प्रतिशत से अधिक पानी था. 

आपको बता दें कि  राजस्थान में 31 जुलाई की बारिश कमजोर रही. पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी किया. जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया. प्रदेश में मात्र 39 स्टेशनों पर बारिश दर्ज हुई. डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में बारिश का जोर रहा. डूंगरपुर में 8 स्थानों पर एक इंच से अधिक बारिश हुई. प्रतापगढ़ में पांच स्थानों पर एक इंच से अधिक बारिश हुई.

{related}

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First India News