Dailyhunt
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, कहा-'कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए जोनल कॉन्फ्रेंसों की श्रृंखला आज से शुरू'

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, कहा-'कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए जोनल कॉन्फ्रेंसों की श्रृंखला आज से शुरू'

First India News 2 weeks ago
"

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए जोनल कॉन्फ्रेंसों की श्रृंखला आज से शुरू हो रही है.

कॉन्फ्रेंस में रबी और खरीफ फसलों की कार्ययोजना पर चर्चा होगी.

हमारे तीन लक्ष्य, एक देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना ताकि अन्न के भंडार भरे रहें. दूसरे किसानों की आय बढ़ा कर उनके जीवन स्तर को और बेहतर करना, तीसरा, भारत की जनता को पोषण देना और जरूरत पड़े तो दुनिया को भी खाद्यान्न की आपूर्ति करना है. इसके लिए 6 सूत्री रणनीति हमारी उत्पादन बढ़ाना, उत्पादन की लागत घटाना, उत्पादन के ठीक दाम देना है. मौसम की मार में कई बार किसान की मेहनत बेकार चली जाती है.

भगवान न करे लेकिन प्राकृतिक आपदा में नुकसान की भरपाई करना भी चिंता का विषय है. विविधीकरण जरूरी है और इसलिए आज हम कई विषयों पर बात करेंगे. दलहन की जरूरत है तो दलहन पर हम बात करेंगे क्योंकि आज हमको इम्पोर्ट करना पड़ता है. तेल की कमी है हमारे यहां, तो हम तिलहन बीसन पर चर्चा करेंगे. प्राकृतिक खेती पर बात करेंगे. उत्पादन बढ़ाने के लिए एआई मशीन लर्निंग आधुनिक कृषि पद्धतियां उन पर बात करेंगे.

"
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First India News