Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
लगातार पांचवें दिन भी गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, शुक्रवार को BSE सूचकांक में  रहा 736.52 अंकों का उतार-चढ़ाव

लगातार पांचवें दिन भी गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, शुक्रवार को BSE सूचकांक में रहा 736.52 अंकों का उतार-चढ़ाव

First India News 1 week ago

यपुर: जयपुर से बड़ी खबर मिल रही है. लगातार पांचवें दिन भी गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद हुए. आज भी दिनभर शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा. शुक्रवार को BSE सूचकांक में 736.52 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा.

आज NSE सूचकांक में 217.30 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. कारोबारी सत्र के अंत में आज BSE सूचकांक में 331.62 अंकों की गिरावट रही. 

76,059.77 अंक पर शुक्रवार को BSE सूचकांक बंद हुआ. BSE सूचकांक में आज 0.43 फीसदी की गिरावट आई. NSE सूचकांक में भी आज 102.15 अंकों की गिरावट रही.  23,767.45 अंक पर NSE Nifty-50 सूचकांक बंद हुआ. NSE सूचकांक में भी आज 0.43 फीसदी की मंदी आई. शुक्रवार को NSE में 3,425 कंपनियों में कारोबार हुआ. 

1,703 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा. 1,596 कंपनियों में गिरावट आई. 126 कंपनियों के भावों में आज NSE में बदलाव नहीं हुआ. NSE Nifty-50 सूचकांक में शामिल 50 में से 14 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा. 36 कंपनियों के भावों में शुक्रवार को गिरावट रही. BSE सूचकांक में शामिल 30 कंपनियों के भावों में से 10 में आज सुधार रहा. शेष 20 में गिरावट रही. 

आपको बता दें कि आज सुबह शेयर बाजार में तेज गिरावट रही. लगातार 5वें दिन शेयर बाजार में मंदी रही. कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी आई. कच्चा तेल 100 डॉलर पहुंचा. आज कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही गिरावट रही. कुछ बड़ी कम्पनियों के कमजोर नतीजों और डॉलर की तुलना में रुपए में आई कमजोरी भी एक बड़ा कारण है.  शुरुआती कारोबार में 600 अंक से अधिक BSE सूचकांक फिसला.

एशियाई बाजारों में गिरावट से भी बाजार में मंदी आई. आज फिलहाल BSE सूचकांक में 831.95 अंकों, NSE सूचकांक में 243.10 अंकों की गिरावट आई. फिलहाल BSE सूचकांक 75,559.19 अंक पर है. BSE सूचकांक में फिलहाल 1.09 फीसदी की मंदी आई. फिलहाल NSE सूचकांक 23,626.35 अंक पर रहा. NSE सूचकांक में भी फिलहाल 1.02 फीसदी की मंदी आई. सभी प्रमुख एशियाई बाजारों में भी आज सुबह गिरावट रही.

{related}

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First India News