Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
लोक परीक्षा संशोधन बिल राज्यसभा में पेश, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बोले-इस बिल से कुछ बदलने वाला नहीं

लोक परीक्षा संशोधन बिल राज्यसभा में पेश, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बोले-इस बिल से कुछ बदलने वाला नहीं

First India News 1 week ago

ई दिल्ली: राज्यसभा की कार्यवाही जारी है. लोक परीक्षा संशोधन बिल राज्यसभा में पेश किया गया. लोकसभा में परीक्षा संशोधन बिल पास हो चुका है. बिल पर चर्चा के लिए 7 घंटे का समय तय किया गया.

जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में बिल पेश किया. 

पेपर लीक पर जीरो टॉलरेंस है. कांग्रेस शासित राज्यों में कई पेपर लीक हुए. अभी कर्नाटक, पंजाब, झारखंड में पेपर लीक हुए. कांग्रेस सरकार में बड़े पैमाने पर पेपर लीक हुए. छात्र के मुद्दों पर सरकार गंभीर है. विधेयक पर हर सुझाव का स्वागत हुआ. 

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बिल से कुछ बदलने वाला नहीं है. सरकार की नीति में सुधार जरूरी है. गर्म माहौल को ठंडा करने की कोशिश है.  आंकड़े बदलने से कुछ नहीं होगा.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 2024 में पेपर लीक कानून की मांग की थी. ये पेपर लीक बिल अधूरा है. खड़गे ने कहा कि जन आक्रोश के सामने सरकार को झुकना पड़ा . कुर्सी बचाने के लिए बिल लाए. नया बिल अभी भी अधूरा है. विपक्ष ने छात्रों की मांग उठाई. 

{related}

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First India News