नुवाकोट : अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि तबाही का मंज़र आपकी आंखों के सामने है यह बहुत भयानक है. आप वह हरा घर देख सकते हैं. वह चमत्कारिक घर, जो इन बाढ़ों में भी बच गया, लेकिन गांव का बाकी हिस्सा पूरी तरह बर्बाद हो चुका है और वहां तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है.
उन परिवारों के बारे में सोचकर मेरा दिल टूट जाता है जो यहां फंसे हुए. जिनके घर और परिवार उजड़ गए. लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए.
नुवाकोट : अभिनेता सोनू सूद ने कहा: -तबाही का मंज़र आपकी आंखों के सामने है यह बहुत भयानक -आप वह हरा घर देख सकते हैं -वह चमत्कारिक घर, जो इन बाढ़ों में भी बच गया -लेकिन गांव का बाकी हिस्सा पूरी तरह बर्बाद हो चुका है -और वहां तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है -उन परिवारों के बारे में सोचकर मेरा दिल टूट जाता है जो यहां फंसे हुए -जिनके घर और परिवार उजड़ गए -लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए
आपको बता दें कि नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में सैकड़ों जिंदगियां तबाह हो गई. इस बाढ़ में कई घर रेत की तरह बह गए तो सैकड़ों लोगों की जान चली गई. इस तबाही के बाद अब भी कई भारतीयों का पता नहीं चल सका है. नेपाल पर अब भी खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि छोचेन नदी में बने इम्पैक्ट क्रेकर के आसपास मौजूद हिम चट्टानों के टूटने की आशंका बनी हुई है.
मुश्किल के इस समय में भारत सरकार लगातार नेपाल के संपर्क में है और बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं. सोनू सूद जरूरतमंदों की मदद और मानवीय कार्यों के लिए पहचाने जाते हैं और एक बार फिर अपनी मानवीयता दिखाते हुए वह नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं. अभिनेता राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे है. नेपाल में फ्लैश फ्लड के चलते मची तबाही के बाद सोनू सूद प्रभावितों की मदद के लिए काठमांडू पहुंचे हैं.
{related}

