Dailyhunt
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: कल 15 बूथों पर होगी रीपोलिंग, धांधली की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: कल 15 बूथों पर होगी रीपोलिंग, धांधली की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

First India News 2 weeks ago
"

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है. धांधली की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला किया. शनिवार को 15 बूथों पर रीपोलिंग होगी. दक्षिण 24 परगना ज़िले के अंतर्गत आने वाले 15 बूथों पर रीपोलिंग होगी.

मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों पर शनिवार को पुनर्मतदान होगा. डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर भी रीपोलिंग होगी. वोटिंग के दौरान धांधली की शिकायतों व स्क्रूटनी के आधार पर EC ने रीपोलिंग का फैसला लिया. 144-फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी शिकायतों की रिपोर्ट पर अभी EC का फैसला आना बाकी है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट:
-धांधली की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
-कल 15 बूथों पर होगी रीपोलिंग
-दक्षिण 24 परगना ज़िले के अंतर्गत आने वाले 15 बूथों पर होगी रीपोलिंग
-मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों पर कल होगा पुनर्मतदान
-डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर भी होगी रीपोलिंग
-वोटिंग के दौरान धांधली की शिकायतों व स्क्रूटनी के आधार पर EC ने लिया रीपोलिंग का फैसला
-144-फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी शिकायतों की रिपोर्ट पर अभी EC का फैसला आना बाकी

"
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First India News