Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक आंधी-बारिश का अलर्ट, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर बना परिसंचरण तंत्र

राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक आंधी-बारिश का अलर्ट, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर बना परिसंचरण तंत्र

First India News 2 weeks ago
"

जयपुर: राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया. उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर परिसंचरण तंत्र बना. जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा संभाग में बारिश की संभावना है.

40 से 50 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार है.

कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना:
कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है. आगामी वेदर को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी किया. 3 और 4 जून को फिर सक्रिय नया पश्चिमी विक्षोभ होगा. पश्चिमी राजस्थान से पूर्वी राजस्थान तक आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी. 60 से 70 KMPH की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है. जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग में विशेष अलर्ट है. आंधी-बारिश से प्रदेश को हीटवेव से राहत मिलेगी.

पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम:
नौतपा पर भारी पड़े पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम का मिजाज बदल गया. नौतपा के बीच अंधड़, बारिश, ओलावृष्टि से गर्मी के तेवर नरम किए. प्रदेश में आज वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से सवाई माधोपुर, कोटा, टोंक, चित्तौड़गढ़, अजमेर, नागौर और अलवर जिले में अच्छी बारिश हुई. अजमेर, नागौर और चित्तौड़गढ़ में बारिश के साथ ओले भी गिरे. मौसम विभाग के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ का 4 जून तक असर रहेगा. वहीं पिछले 24 घंटे में बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर, जालोर जिले में दर्ज हुई हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.

"
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First India News