Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर फैसला होगा मुख्य मुद्दा

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर फैसला होगा मुख्य मुद्दा

First India News 1 week ago

योध्या : राम मंदिर ट्रस्ट की आज बैठक है. चंपत राय और अनिल मिश्रा के भविष्य का आज फैसला होगा. बैठक में दोनों के इस्तीफों पर फैसला मुख्य मुद्दा होगा. दान चोरी के विवाद से नाम जुड़ने के बाद दोनों ने पद छोड़ दिया था.

इस्तीफे स्वीकार होने पर, ट्रस्ट के नए प्रशासनिक ढांचे पर विचार किया जाएगा.

बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव की भूमिका पर भी चर्चा की उम्मीद है. कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने सभी नियमित और पदेन सदस्यों को चर्चा के लिए बुलाया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रशांत लोखंडे, यूपी के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय प्रसाद, अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा शामिल हैं. अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास भी बैठक में शामिल हो सकते है. वरिष्ठ ट्रस्टी के. परासरन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक में जुड़ सकते हैं. 

{related}

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First India News