Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने गोल्ड रिजर्व पर बताई पूरी सच्चाई, कहा- सोना बेचने संबंधी रिपोर्टें भ्रामक और तथ्यहीन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने गोल्ड रिजर्व पर बताई पूरी सच्चाई, कहा- सोना बेचने संबंधी रिपोर्टें भ्रामक और तथ्यहीन

First India News 6 days ago

ई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने गोल्ड रिजर्व पर पूरी सच्चाई बताई है. पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों का खंडन करते हुए RBI ने कहा कि सोना बेचने संबंधी रिपोर्टें भ्रामक और तथ्यहीन है.

29 मई 2026 तक RBI का गोल्ड रिजर्व 880.52 टन पर यथावत है. विदेशी मुद्रा भंडार में शामिल सोने की मात्रा में कोई बदलाव नहीं है. सरकार ने कहा कि गोल्ड रिजर्व पूरी तरह सुरक्षित, बिक्री का दावा निराधार है.

RBI ने पहले भी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अफवाहों का खंडन किया था. उधर केंद्र सरकार ने भी लोकसभा में लिखित प्रश्न का जवाब दिया. जवाब में केंद्र सरकार ने गोल्ड बिक्री के दावों को बताया पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि RBI ने एक ग्राम भी सोना नहीं बेचा. 

{related}

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First India News