Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
RPSC स्कूल व्याख्याता भर्ती 2024 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी किया ऑनलाइन काउंसलिंग कार्यक्रम

RPSC स्कूल व्याख्याता भर्ती 2024 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी किया ऑनलाइन काउंसलिंग कार्यक्रम

First India News 1 week ago
"

जयपुरः RPSC स्कूल व्याख्याता भर्ती 2024 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन काउंसलिंग कार्यक्रम जारी किया है. 3 जून को विषयवार स्थायी वरीयता सूची जारी होगी.

4 जून को रिक्त पदों का विवरण पोर्टल पर अपलोड होगा. 5 जून से शुरू स्कूल चयन की प्रक्रिया होगी. 8 जून रात 12 बजे तक विकल्प भर सकेंगे.

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन स्कूलों का चयन करना होगा. 9 जून को काउंसलिंग रिपोर्ट तैयार होगी. 11 जून को नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे. विभाग ने पूरी प्रक्रिया का विस्तृत यूजर मैनुअल जारी किया.

5 से 8 जून तक ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया चलेगी. अभ्यर्थी अपनी पसंद के स्कूलों का चयन कर सकेंगे. चयनित स्कूलों को लॉक करना अनिवार्य होगा. विकल्प लॉक होने के बाद कोई बदलाव नहीं होगा. 9 जून को विकल्पों के आधार पर रिपोर्ट बनेगी. रिक्तियों के अनुसार विद्यालय आवंटन होगा. विशेष श्रेणी अभ्यर्थियों की सूची पहले जारी होगी. 11 जून को नियुक्ति आदेश जारी करने की तैयारी है. माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पूरा शेड्यूल जारी किया.

"
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First India News