जयपुर: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन भी गिरावट जारी रही. आज भी कारोबारी सत्र की गिरावट से ही शुरुआत हुई. विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली बाजार पर दबाव बढ़ा रही है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बिकवाली को हवा दे रही है.
डॉलर की तुलना में रुपए पर दबाव के कारण भारतीय बाजारों में गिरावट जारी रही.
इसके उलट कुछ प्रमुख एशियाई बाजार में आज भी सुधार का रुख रहा. BSE सूचकांक शुरुआती कारोबार में करीब 330 अंक फिसला. आज फिलहाल BSE सूचकांक में 279.41 अंकों और NSE सूचकांक में 80.25 अंकों की गिरावट रही. फिलहाल BSE सूचकांक 76,475.64 अंक पर है.
BSE सूचकांक में फिलहाल 0.36 फीसदी की मंदी आई. 23,916.00 अंक पर आज फिलहाल NSE सूचकांक रहा. NSE सूचकांक में भी फिलहाल 0.33 फीसदी की मंदी आई. उधर, जापान, जर्काता, दक्षिण कोरिया के कोस्पी और हांगकांग में सुधार रहा. अन्य प्रमुख एशियाई बाजारों में आज मामूली गिरावट आई.
शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन भी गिरावट जारी: -आज भी कारोबारी सत्र की गिरावट से ही शुरुआत -विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली बढ़ा रही बाजार पर दबाव -कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दे रही बिकवाली को हवा -डॉलर की तुलना में रुपए पर दबाव के कारण भारतीय बाजारों में गिरावट जारी -इसके उलट कुछ प्रमुख एशियाई बाजार में आज भी सुधार का रुख -शुरुआती कारोबार में करीब 330 अंक फिसला BSE सूचकांक -आज सुबह शेयर बाजार का हाल -आज फिलहाल BSE सूचकांक में 279.41 अंकों व NSE सूचकांक में 80.25 अंकों की गिरावट -76,475.64 अंक पर है फिलहाल BSE सूचकांक -BSE सूचकांक में फिलहाल 0.36 फीसदी की मंदी -23,916.00 अंक पर आज फिलहाल NSE सूचकांक -NSE सूचकांक में भी फिलहाल 0.33 फीसदी की मंदी -उधर, जापान, जर्काता, दक्षिण कोरिया के कोस्पी और हांगकांग में सुधार -अन्य प्रमुख एशियाई बाजारों में आज मामूली गिरावट
{related}

