Dailyhunt
वन्य जीव संख्या आकलन की तैयारी पूर्ण, वैशाख पूर्णिमा पर कल से होगा वन्यजीव संख्या आकलन

वन्य जीव संख्या आकलन की तैयारी पूर्ण, वैशाख पूर्णिमा पर कल से होगा वन्यजीव संख्या आकलन

First India News 2 weeks ago
"

जयपुर: वन्य जीव संख्या आकलन की तैयारी पूर्ण हो गई है. वैशाख पूर्णिमा पर कल से वन्यजीव संख्या आकलन होगा. 1 और 2 मई को वाटर होल पद्धति से गणना की जाएगी. 1 मई शाम 5 बजे से 2 मई शाम 5 बजे तक 24 घंटे गणना होगी.

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरुण प्रसाद खुद पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेंगे.

बाघ-बघेरे व अन्य वन्यजीवों की संख्या का किया आकलन जाएगा. वन्य जीव आकलन से पहले स्टाफ व वॉलंटियर्स को प्रशिक्षण दिया गया है. 2000 से अधिक स्थानों पर मचान लगाकर एक साथ गणना की जाएगी.

"
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First India News