Dailyhunt
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला, इतिहास रचने के करीब दक्षिण अफ्रीका, महज इतने रन की दरकार

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला, इतिहास रचने के करीब दक्षिण अफ्रीका, महज इतने रन की दरकार

First India News 10 months ago
"

नई दिल्लीः वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला जारी है. मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका इतिहास रचने के करीब है. टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में आज मैच के चौथे दिन जीत के लिए फिलहाल 57 रन की जरुरत है.

मुकाबले में गत विजेता ऑस्ट्रेलिया ने 282 रन का लक्ष्य दिया था. जिसका पीछा करने उतरी कल तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफ्रीका ने दो विकेट खोकर 213 रन बनाए थे. वहीं इस रण में अफ्रीका आज फिर जुट गई है. एडेन मार्करम 111 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है. वहीं टेम्बा बावुमा 66 रन बनाकर आउट हो गए.

1998 से दक्षिण अफ्रीका के हाथ नहीं लगा खिताबः
मुकाबले में टक्कर के मैच में जीत के लिए मार्करम और बावुमा के बीच लंबी साझेदारी हुई. ओपनर मार्करम ने करियर की महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए 8वां शतक लगाया. और अभी भी क्रीज पर खड़े है. जो कि जीत के लिए अहम साबित हो सकता है. क्योंकि 1998 से दक्षिण अफ्रीका ने एक भी ICC टूर्नामेंट नहीं जीता है. ऐसे में अब दक्षिण अफ्रीका आज चौथे दिन इतिहास रचाना चाहेगी.

"
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First India News