Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
VIDEO: जिम्मेदारों" ने देखा द्रव्यवती नदी कैसे हो रही है "मलीन", ACS आलोक गुप्ता के नेतृत्व में किया निरीक्षण, देखिए ये खास रिपोर्ट

VIDEO: जिम्मेदारों" ने देखा द्रव्यवती नदी कैसे हो रही है "मलीन", ACS आलोक गुप्ता के नेतृत्व में किया निरीक्षण, देखिए ये खास रिपोर्ट

First India News 6 months ago
"

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर की द्रव्यवती नदी को किस तरह किया जा रहा है प्रदूषित, इसका जायजा लेने के लिए आज नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता के नेतृत्व में अधिकारियों ने नदी का निरीक्षण किया.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछले दिनों उन्नति पोर्टल के प्रकरणों को लेकर विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों की बैठक ली थी. इस दौरान राजधानी की द्रव्यवती नदी के प्रदूषण को लेकर भी चर्चा हुई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नदी के प्रदूषण पर गहरी नाराजगी जताई थी. इस नाराजगी के बाद मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने सांगानेर इलाके स्थित द्रव्यवती नदी के भाग का निरीक्षण किया.

उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों को प्रदूषण फैलाने वाली रंगाई-छपाई की इकाईयों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिदायत दी थी. इसके बाद आज नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता के नेतृत्व में अधिकारियों ने नदी का मौका मुआयना किया. करीब चालीस किलोमीटर लंबाई में नदी का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन,जयपुर नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा,जेडीए सचिव गौरव सैनी और निदेशक अभियांत्रिकी अजय गर्ग और राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी मौजूद रहे.

निरीक्षण की शुरूआत की गई बंबाला पुलिया से:
-फिर अधिकारियों का काफिला पहुंचा हल्दीघाटी मार्ग के सामने
-यहां रंगाई-छपाई की इकाईयों का गंदा पानी मिलता है नदी में
-यहां से पहुंचे तरूछाया नगर स्थित सीवरेज टीटमेंट प्लांट पर
-यहां भी रंगाई-छपाई की इकाईयों का अपशिष्ट मिलता है नदी में
-इसके बाद ACSआलोक गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे अधिकारी
-अधिकारी शिप्रा पथ स्थित प्रोजक्ट एक्सपीरियंस सेंटर पर पहुंचे
-यहां वीडिया प्रजेंटेशन के दौरान दी गई जानकारी
-नदी में सीधे खुल रहे सीवरेज के स्थानों की दी जानकारी
-अधिकारियों ने निरीक्षण किया सुशीलपुरा पुलिया का
-यहां तीन स्थानों से सीवरेज का पानी मिल रहा है सीधे नदी में
-यहां जैन मंदिर के पास नगर निगम की सीवर लाइन है टूटी
-टूटी सीवर लाइन से सीवरेज का पानी मिल रहा है नदी में
-फिर पानीपेच स्थित बर्ड पार्क और स्वर्ण जयंती पार्क का किया निरीक्षण
-डेजर्ट इन रिसोर्ट के पास स्थित बरसाती पानी के यहां है नाले
-इन नालों में सीधे छोड़ा जा रहा है सीवरेज का पानी
-यह पानी बांध से सीधे पहुंच रहा है द्रव्यवती नदी में
-जिम्मेदार एजेंसियों के अधिकारी करेंगे संयुक्त मौका मुआयना
-द्रव्यवती नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए करेंगे मौका मुआयना
-मौका मुआयना कर चिन्हित स्थानों पर करेंगे रोकथाम
-नदी में जिन चिन्हित स्थानों से नदी में आ रहा है सीवरेज,
-रंगाई-छपाई इकाईयों के अपशिष्ट पानी और गंदे पानी
-उन सभी स्थानों पर रोकथाम के लिए की जाएगी कवायद
-ACSआलोक गुप्ता ने अधिकारियों को इस बारे में दिए निर्देश
-इसके तहत 5 दिनों में सर्वे कर बनाई जाएगी व्यापक कार्य योजना
-कार्ययोजना के तहत किए जाएंगे प्रभावी समाधान
-प्रदूषण रोकने के लिए लागू किए जाएंगे प्रभावी समाधान
-गुप्ता ने चिन्हित नालों को प्राथमिकता से बंद करने के दिए निर्देश

"
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First India News