Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
VIDEO: नीट पेपर लीक मसले पर कांग्रेस का विरोध जारी, संसद से सड़क तक कांग्रेस ने खोला मोर्चा, देखिए ये खास रिपोर्ट

VIDEO: नीट पेपर लीक मसले पर कांग्रेस का विरोध जारी, संसद से सड़क तक कांग्रेस ने खोला मोर्चा, देखिए ये खास रिपोर्ट

First India News 2 weeks ago

यपुर: नीट पेपर लीक मसले पर कांग्रेस का संसद से लेकर सड़क तक संग्राम जारी है.मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में पांच दिन से गतिरोध बरकरार है.वहीं दिल्ली से लेकर तमाम राज्यों में विभिन्न तरीकों से प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है.

अब कल कांग्रेस देशव्यापी कैंडल मार्च औऱ सत्याग्रह करते हुए आवाज बुलंद करेगी. कांग्रेस ने इन दिनों अपनी पूरी सियासत युवाओं के मुद्दे पर फोकस कर रखी है.नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का सड़क से संसद तक हल्ला बोल जारी है.21 जुलाई को पीएम आवास के बाहर धरने से शुरु हुआ कांग्रेस का आंदोलन लगातार जारी है.कांग्रेस रणनीतिकारों ने आगे भी आंदोलन को और धार देने का फैसला किया है.इसके लिए संसद से सड़क और देशव्यापी विरोध जारी रखने की रणनीति बनाई गई है.कांग्रेस ने अपने पूरे मैनपावर को अब विरोध में झोंक दिया है.

नीट पेपर लीक मसले पर कांग्रेस का हल्ला बोल: -संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस का विरोध जारी -पिछले पांच दिनों से संसदों के दोनों सदनों में गतिरोध कायम -21 जुलाई को पीएम आवास के बाहर दिया कांग्रेस ने धरना -फिर 22 जुलाई को राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस -23 जुलाई को गांधी स्मृति तक निकाला पैदल मार्च -पीसीसी ने अपने अपने राज्यों में किया पैदल मार्च -ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालयों पर हो रहे है अब प्रदर्शन -अब कल तमाम जिला मुख्यालयों पर होगा कैंडल मार्च औऱ सत्याग्रह -कांग्रेस इस्तीफा होने के तक मामले से अब नहीं हटेगी पीछे -यूथ वोट बैंक को देखते हुए मामले को भुनाने में जुटी कांग्रेस

कांग्रेस रणनीतिकारों ने दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन और यूथ वोट बैंक को देखते हुए अपने प्रदर्शन कंटिन्यू करने का फैसला लिया है.मंत्री का इस्तीफा नहीं होने और संसद सत्र चलने तक कांग्रेस अब इस मसले से पीछे नहीं हटेगी.भले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जंतर-मंतर नहीं गए हो लेकिन स्टूडेंट्स के समर्थन में पैरेलल उनका आंदोलन जारी है.जेन जी और युवाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी जिससे उस पर कोई सवालिया निशान खड़े हो.

खास बात है कि राहुल गांधी,सोनिया गांधी औऱ प्रियंका गांधी दिल्ली में खुद आंदोलन को लीड कर रहे हैं.कल कैंडल मार्च औऱ सत्याग्रह के बाद आगे औऱ तरीके से पार्टी विरोध जताएगी. कांग्रेस पार्टी को यह अच्छे से मालूम है कि अगर देश में बदलाव करना है तो युवाओं के साथ खड़ा होने में ही समझदारी है.लिहाजा इस आंदोलन के सपोर्ट में अब कांग्रेस खुलकर  सामने आ गई है.हालांकि शुरुआत में कांग्रेस ने कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से दूरी बना रखी थी.लेकिन 20 जुलाई को संसद मार्च के घटनाक्रम के बाद जैसी ही परिस्थितियां बदली तो कांग्रेस भी फिर खुलकर कूद पड़ी.

{related}

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: First India News