Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने नाना पाटेकर की क्रांतिवी का आइकॉनिक सीन जो कभी लिखा ही नहीं गया

आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने नाना पाटेकर की क्रांतिवी का आइकॉनिक सीन जो कभी लिखा ही नहीं गया

लगभग 30 साल पहले एक फिल्म आई थी, जिसका नाम ‘क्रांतिवीर था’. इस फिल्म का क्लाइमैक्स सीन आइकॉनिक बन गया था. नाना पाटेकर ने जिस अंदाज से उस सीन में एक्ट किया था वो हर किसी के दिल को छू गया था।

फिल्म का वो सीन लोगों में आक्रोश लेकर आया था और नाना पाटेकर को आज भी उस सीन के लिए याद किया जाता है.

नाना पाटेकर ने कुछ महीने फिल्म के उस सीन पर बात की थी और उन्होंने एक हैरान करने वाला खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि फिल्म क्रांतिवीर का क्लाइमैक्स सीन कभी लिखा ही नहीं गया था बल्कि वो उनके दिमाग की उपज थी.

‘क्रांतिवीर’ का क्लाइमैक्स सीन कैसे हुआ था शूट?

लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने कहा था, ”क्रांतिवीर’ का जो आखिरी सीन था वो लिखा हुआ ही नहीं था.’ इस पर उनसे पूछा गया, ‘आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने वो वाला सीन?’ इस पर नाना ने आगे कहा था, ‘हां वही, मैं उस वक्त अस्पताल में था और दूसरे दिन शूटिंग होने वाली थी. मैंने कहा अगर मैं आज मर गया तो प्रोड्यूसर्स अगले दिन मर जाएंगे. इसलिए शूटिंग जाकर कर लेते हैं.’

फिल्म क्रांतिवीर के क्लाइमैक्स का एक सीन

नाना ने आगे कहा, ‘प्रोड्यूसर्स ने भी बोला जाने दीजिए पहले आप ठीक हो जाइए, लेकिन मैंने उन्हें कहा कि नहीं शूटिंग करेंगे. वहां तीन-चार डॉक्टर्स मेरे साथ गए थे. अब जब वहां पहुंचे तो मैंने ड्रेस पहनी और कहा सीन दो, तो वो बोले लिखते हैं. मैंने कहा लिखते हैं? ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसका मतलब क्या है? तो डायरेक्टर ने समझाया सीन इस तरह का होगा, बस डायलॉग्स लिखकर देते हैं.’

नाना पाटेकर ने आगे कहा, ‘उसके बाद मैंने कहा ठीक है अभी लंच ब्रेक कर दो, ढाई बजे शूटिंग शूरू करेंगे. लंच ब्रेक हुआ उसी दौरान मैंने सोच लिया क्या-क्या बोलना और करना है. इसके बाद ढाई बजे शूटिंग शुरू हुई और शाम 5 बजे तक खत्म कर दी. मैं बोलता रहा और जब लगा अब क्या बोलें तो जल्लाद के हाथ से कपड़ा लेकर मुंह ढक लिया.’ नाना पाटेकर के इस सीन को आज भी आइकॉनिक माना जाता है, जिसमें नाना ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाई थी.

फिल्म क्रांतिवीर का बॉक्स ऑफिस पर हाल

मेहुल कुमार के डायरेक्शन और प्रोडक्शन की फिल्म ‘क्रांतिवीर’ एक सुपरहिट फिल्म थी. इसमें नाना पाटेकर के साथ डिंपल कपाड़िया दिखी थीं. इनके अलावा फिल्म में अतुल अग्निहोत्री, ममता कुलकर्णि, परेश रावल, टीनू आनंद और डैनी जैसे कलाकार नजर आए थे. Sacnilk के अनुसार फिल्म ‘क्रांतिवीर’ का बजट 2 करोड़ रुपए था, जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 14.81 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई थी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Gazab Viral