Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आपका लाल मिर्च पाउडर कितना शुद्ध है? कहीं उसमें ईंट का चुरा तो नहीं मिला? ऐसे पता लगाएं​​​

आपका लाल मिर्च पाउडर कितना शुद्ध है? कहीं उसमें ईंट का चुरा तो नहीं मिला? ऐसे पता लगाएं​​​

भारतीय किचन में कई तरह के मसाले होते हैं। इसमें लाल मिर्च पाउडर सबसे महत्वपूर्ण होता है। लाल मिर्च के बिना भारतीय पकवान का स्वाद फीका होता है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है।

इसके बिना हम भारतीय व्यंजनों की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। लाल मिर्च न सिर्फ खाने में तीखापन लाती है बल्कि सब्जी के रंग को भी उभारती है। लाल मिर्च अच्छी क्वालिटी की हो तो सब्जी खाने के साथ साथ दिखने में भी स्वादिष्ट लगती है। लेकिन आप जो लाल मिर्च पाउडर इस्तेमाल कर रहे हैं क्या वह 100 फीसदी प्यूर है? कहीं उसमें कोई मिलावट तो नहीं?

खाद्य पदार्थों में मिलावट होना बड़ी आम बात है। इस तरह की कई घटनाएं हम पहले भी देख चुके हैं। इन मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन करना सेहत के लिए भी नुकसानदायक होता है। ऐसे में ये बहुत जरूरी है कि हम बाजार से सिर्फ शुद्ध खाद्य सामग्री ही खरीद कर लाए। लेकिन एक समस्या ये भी है कि हम ये कैसे पता लगाए कि हमारे द्वारा खरीदी गई चीज शुद्ध है या मिलावटी? इस काम में आपकी हेल्प करने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India) यानी FSSAI ट्विटर पर #DetectingFoodAdulterants नाम की एक सीरीज लेकर आया है। इस सीरीज में खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट को पहचानने की ट्रिक बताई जाती है।

FSSAI ने यह सीरीज देश की जनता को जागरूक करने और स्वस्थ भोजन की आदतों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की है। इस सीरीज में लाल मिर्च पाउडर की शुद्धता की जांच करना भी बताया गया है। अक्सर दुकानदार मिर्च पाउडर में ईंट का चुरा या रेत जैसी चीजें मिला देते हैं। ये चीजें हमारे शरीर को बहुत हानी पहुंचा सकती है। ऐसे में आप घर बैठे आसान तरीके से लाल मिर्च पाउडर (Chilli Powder) की शुद्धता का टेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस 3 आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

पहला स्टेप: एक ग्लास में पानी लें।

दूसरा स्टेप: पानी के इस ग्लास में एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें और उसके नीचे बैठने का इंतजार करें।

तीसरा स्टेप: जब लाल मिर्च पाउडर नीचे बैठ जाए तो उसे बाहर निकाल कर हथेली पर रखें। अब इसे गीले मिर्च पाउडर को हाथ पर रगड़ें। यदि आपको किरकिरापन महसूस हो तो समझ जाइए कि मिर्च पाउडर में ईंट पाउडर या रेत मिली हुई है। वहीं यदि यह मिर्च पाउडर सौपी (Soapy) और चिकना महसूस हो तो इसका मतलब है इसमें साबुन का पत्थर मिलाया गया है।

उम्मीद है कि आपको यह टेस्ट पसंद आया होगा। अब अगली बार जब बाजार जाएं तो पहले थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर ही खरीदें। यदि वह इस टेस्ट में सफल हो जाता है तो ही उसका बड़ा पैकेट लें। वैसे मिलावट से बचने का एक और बेस्ट तरीका ये है कि आप खड़ी लाल मिर्च खरीदें और उसे घर पर या बाजार में पिसवा लें। ये सबसे शुद्ध लाल मिर्च पाउडर होगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Gazab Viral