Dailyhunt
अरे जूस है पी लो.महिला होमगार्ड को धोखे से पिलाई शराब, फिर नशा चढ़ते ही 4 लोगों ने किया गैंगरेप

अरे जूस है पी लो.महिला होमगार्ड को धोखे से पिलाई शराब, फिर नशा चढ़ते ही 4 लोगों ने किया गैंगरेप

ज के समय में समझ नहीं आता किस पर भरोसा करें और किस पर नहीं. जब अपना ही गलत निकले, तो डर और गहरा हो जाता है. कर्नाटक के कोप्पल जिले के मदलूर गांवमें 39 साल की महिला होम गार्ड के साथ हुई यह वारदात यही कड़वी सच्चाई सामने लाती है, जहां एक परिचित ने महिला को धोखे से शराब पिलाकर तीन अन्य लोगों के साथ उसका गैंगरेप किया.

महिला कुश्तगी शहर अपने परिचितों से मिलने आई थी. वहीं से लक्ष्मण केंचप्पा करगुली उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक सुनसान घर तक ले गया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीड़िता और लक्ष्मण केंचप्पा करगुली एक-दूसरे को जानते थे. महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी करगुली ने उसे जूस के नाम पर धोखे से शराब पिलाई और फिर चारों लक्ष्मण केंचप्पा करगुली, बसवराज साकरप्पा, भीमप्पा मास्की और शशिकुमार मास्कीने ने उसका रेप किया.

पीड़िता ने किसी तरह पुलिस के इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम को फोन किया. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे गंभीर हालत में येलबुर्गा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे कोप्पल के KIMS अस्पताल रेफर कर दिया. महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है.

अस्पताल में अपनी पत्नी से मिलने पहुंचे पति का दर्द साफ झलक रहा था. पति ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि उनकी पत्नी एक दुर्घटना का शिकार हुई है. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Gazab Viral