Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बहू-बेटे की दबंगई से परेशान बुजुर्ग दंपति, CM योगी से लगाई न्याय की गुहार. कहा- घर पर बुलडोजर चला दो

बहू-बेटे की दबंगई से परेशान बुजुर्ग दंपति, CM योगी से लगाई न्याय की गुहार. कहा- घर पर बुलडोजर चला दो

गरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति ने अपने ही बहू-बेटे पर 75 लाख रुपये के मकान पर कब्जा करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है.

आज के समय में बुजुर्ग माता-पिता और दादा-दादी परिवार की सबसे कमजोर कड़ी बनकर रह गए हैं.

वे अपना पूरा जीवन बच्चों की परवरिश में, उनकी शिक्षा-दीक्षा में और घर-परिवार संभालने में बिता देते हैं. लेकिन जब वे बूढ़े हो जाते हैं, तब अक्सर वही बच्चे या उनके रिश्तेदार उनके साथ क्रूरता का व्यवहार करने लगते हैं. संपत्ति के लालच में घर से निकालना, मार-पीट करना, मानसिक और शारीरिक यातना देना ये घटनाएं अब आम हो गई हैं.

खासकर उन बुजुर्ग दंपतियों के साथ जो बीमार हैं या जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, उनके ऊपर अत्याचार और भी ज्यादा बढ़ जाता है. उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जहां बहू-बेटे या दामाद संपत्ति हड़पने के लिए बुजुर्गों को परेशान करते हैं. इसी कड़ी में आगरा जिले के एक बुजुर्ग दंपति की पीड़ा बेहद मार्मिक और दिल दहला देने वाली है. ये दंपति हाथ जोड़कर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से न्याय की गुहार लगा रहे हैं.

बुजुर्ग दंपति का दर्द

आगरा जिले के थाना मलपुरा क्षेत्र में क्रिस्टल सिटी में मकान नंबर 128 है. इस मकान को अपने मेहनत के पैसे से बनवाया था 75 लाख रुपये खर्च करके एक बुजुर्ग दंपति ने. लेकिन आज साढ़े चार साल से ज्यादा समय से वे अपने ही घर में नहीं रह पा रहे हैं. उनके बहु-बेटे की कथित माफिया गिरोह वाली दबंगई और अपराधिक गतिविधियों के कारण उन्हें मजबूरन किराए के मकान में रहना पड़ रहा है. बुजुर्ग दंपति बताते हैं कि उनकी पत्नी 18 साल से ब्रेन हैमरेज के कारण पैरालिसिस की शिकार हैं. वे बिस्तर से उठकर खड़ी भी नहीं हो पाती. इतनी गंभीर हालत में भी उनके बहु-बेटे ने उन्हें घर से निकाल बाहर कर दिया. बुजुर्ग कहते हैं कि यह क्रूरता की सारी सीमाएं पार कर गया. वे अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में किसी तरह जीवन बिता रहे हैं.

पुलिस जांच भी उनके पक्ष में

बुजुर्ग दंपति का कहना है कि पुलिस की अपनी जांच रिपोर्ट्स में यह साफ-साफ साबित हो चुका है कि मकान नंबर 128 उन्होंने खुद बनवाया था. पुलिस जांच यह भी बताती है कि उनके बहु-बेटे ने दबंगई और माफिया और दबंगई से इस मकान पर कब्जा कर लिया. इसके बावजूद कानूनी कार्रवाई नहीं हो पा रही है. इस मामले में बुजुर्ग दंपति ने कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने तहरीर दी

30 दिसंबर 2021

3 जनवरी 2022

13 जून 2022

30 जून 2023

इनके अलावा कुल 14 सबूत और दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे गए.

मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर अपील

बुजुर्ग दंपति अब सीधे माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगा रहे हैं. वे कहते हैं, ‘माननीय मुख्यमंत्री जी, हमारी तहरीरों और सात सबूतों के आधार पर आगरा पुलिस को तुरंत निर्देश जारी करें. हमारे बहु-बेटे की माफिया गिरी और दबंगई पर उचित कानूनी कार्रवाई हो. हम अपने घर में शांति से रहना चाहते हैं. आपकी असीम कृपा होगी.’ यह मामला केवल एक परिवार की कहानी नहीं है. यह उन हजारों बुजुर्गों की आवाज है जो संपत्ति के लालच में परिवार के ही सदस्यों द्वारा प्रताड़ित किए जा रहे हैं. बुजुर्गों की सुरक्षा, उनके अधिकार और सम्मान के लिए सख्त कानूनों के साथ-साथ तेज़ कार्रवाई की जरूरत है.

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Gazab Viral