Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
​​​चोरी करो. हर दिन 2000 दूंगा! 70 से ज्यादा केस में आरोपी, फिर ऐसे चढ़ा कानून के हाथ​​​​​​​

​​​चोरी करो. हर दिन 2000 दूंगा! 70 से ज्यादा केस में आरोपी, फिर ऐसे चढ़ा कानून के हाथ​​​​​​​

दिल्ली, में स्नैचिंग और लूटपाट की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. करोल बाग इलाके से दो झपटमारों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक इतना शातिर निकला कि उसके खिलाफ 70 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं.

गुरुवार शाम, दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि माता सुंदरी कॉलेज के पास दो संदिग्ध घूम रहे हैं. तुरंत पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया. कुछ देर बाद दो युवक बाइक से आते दिखे, एक भजनपुरा निवासी समीर उर्फ कामरान और दूसरा करावल नगर का रहने वाला समीर. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने जब उन्हें रोका, तो उनके पास एक महिला का पर्स मिला. शक होने पर जब पूछताछ की गई, तो दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने थोड़ी पीछा करने के बाद उन्हें धर दबोचा.

70 से ज्यादा केस दर्ज
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ- कामरान कोई आम चोर नहीं, बल्कि पुराना अपराधी है. वह झपटमारी, डकैती और यहां तक कि आगजनी जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहा है. उसके खिलाफ 70 से ज्यादा केस दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि वह जाफराबाद थाने के एक मामले में भी वांछित था, जहां उस पर दुकान में आग लगाने और बाद में दुकान मालिक से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है.

चोरी के रोजाना 2,000 रुपये
दूसरा आरोपी समीर, गरीब परिवार से है. पुलिस के मुताबिक, उसे अपनी बहन की शादी के लिए पैसों की जरूरत थी. इसी का फायदा उठाकर कामरान ने उसे अपने गिरोह में शामिल कर लिया. कामरान ने उसे झपटमारी में मदद करने के लिए रोजाना 2,000 रुपये देने का लालच दिया था.

मामले की जांच जारी
दोनों बाइक पर निकलते थे, हेलमेट पहनते थे और नंबर प्लेट छिपा देते थे ताकि कोई पहचान न सके. पुलिस ने बताया कि वे पहले भी आईपी एस्टेट थाने में दर्ज एक स्नैचिंग केस में पकड़े जा चुके हैं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके पास से चोरी का हैंडबैग, मोबाइल फोन और कई अन्य सामान बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस उनके बाकी साथियों और वारदात में इस्तेमाल बाइक की तलाश कर रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Gazab Viral