Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
​​​दिखें ये संकेत तो समझ जाइये आने वाली है बड़ी मुसीबत​​​​​​​

​​​दिखें ये संकेत तो समझ जाइये आने वाली है बड़ी मुसीबत​​​​​​​

किसी भी इंसान की जिंदगी आसान नहीं होती. इंसान को अगर सुख मिलते आए हैं तो यकीनन दुःख भी जरुर मिलेंगे. क्यूंकि जिंदगी का दूसरा नाम ही सुख और दुःख है. यदि इंसानों को भगवान ने केवल सुख दिए होते तो आज इंसानों से अधिक मतलबी कोई और नहीं होता.

इसके इलावा सुखों में कोई भगवान को याद भी नहीं करता. मनुष्य भगवान के नाम को मरते दम तक याद रखें शायद यही सोच कर भगवान ने सुखों के बाद इंसानों को दुःख दिए हैं. इसलिए हर इंसान की जिंदगी में परेशानियाँ आती जाती ही रहती हैं. मगर कईं बार संकट आने के बाद इंसान सोचते हैं कि काश! हमे इस मुसीबत के आने का पहले ही पता चल जाता तो आज हम खुद को संभाल लेते.

इस बात में कोई शक नहीं कि बुरे समय के बाद अच्छा समय जरुर आता है और अच्छे समय के बाद बुरा समय भी आवश्य आता है. परन्तु आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बुरा समय आने से पहले व्यक्ति को कुछ संकेत मिलते हैं जिनसे वह अनजान रहता है. मगर अगर आप इन संकेतों को अच्छे से समझ लें तो भविष्य में चल कर आपको बुरा समय देखने और उसका सामना करने की ताकत मिलेगी. तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में जो आगे चल कर आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगे.

ये है बुरा समय आने के कुछ ख़ास संकेत

इंसान की तरह पेड़ पौधों में भी जान बसती है, उनकी पौधे भी सांस लेते हैं और जीते हैं. मुसीबत के समय भले ही हम इंसान अनजान रहे मगर पौधे मुसीबत आने से पहले ही उसके बारे में अनुमान लगा लेते हैं. यदि आपके घर में तुलसी का पौधा है और वह अचानक से बिल्कुल सूख जाता है, तो समझ लीजिए कि आपके घर बहुत जल्द कोई मुसीबत आने वाली है और आपको जल्द से जल्द सुचेत रहने की आवश्यकता है.

बीमारियां भी एक प्रकार से बुरा समय आने का संकेत देती हैं. इसलिए जब आपके घर का कोई सदस्य अचानक से बीमार पड़ जाए और लाख प्रयत्न करने पर भी उसको आराम ना मिल जाए तो समझिए बहुत जल्द आपके भाग फूटने वाले हैं.

किसी भी घर में खुशियां आने के लिए लक्ष्मी मां का हमसे प्रसन्न होना बेहद जरूरी है. लक्ष्मी मां को प्रसन्न करने के लिए हमें घर में साफ सफाई रखनी चाहिए. मगर घर में लाख साफ-सफाई करने के बावजूद भी अगर गंदगी छाई रहती है, तो समझ लीजिए देवी मां आपसे रूठने वाली हैं और आप पर धन की कमी का संकट आने वाला है.

अक्सर आपने देखा होगा कि चीटियां एवं कीड़े मीठी चीजों की ओर आकर्षित होते हैं. मगर इसके विपरीत अगर आपके घर में नमकीन पदार्थों में चीटियां पड़ रही हैं तो समझ जाइए आपका बुरा समय आपके नजदीक है.

कांच एवं चीनी मिट्टी के बर्तनों को काफी शुभ माना जाता है. ऐसे में अगर आपके यह बर्तन बार-बार तड़क कर टूट रहे हैं तो समझिए आपका बुरा समय आप पर जल्द ही मंडराने वाला है.

कईं बार भोजन का सेवन करते समय आपको पहला निवाला कड़वा प्रतीत होता है और दूसरा निवाला ठीक लगता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो तो समझिये आपका कोई अपना आपके लिए बुरा समय लेकर आने वाला है और रिश्तों में खटास पड़ने वाली है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Gazab Viral