Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
लड़कों से फोन पर बात करने से नाराज था मामा, सौतेले भाई के साथ मिलकर भांजी को दी सजा, जानकर रह जाएंगे हैरान

लड़कों से फोन पर बात करने से नाराज था मामा, सौतेले भाई के साथ मिलकर भांजी को दी सजा, जानकर रह जाएंगे हैरान

Meerut Honor Killing: मेरठ के लोहिया नगर में लड़कों से फोन पर बात करने से नाराज सगे मामा ने अपने सौतेले भाई के साथ मिलकर भांजी की हत्या कर दी. मेरठ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 4 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है.

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पवित्र रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नरहेड़ा गांव में एक सगे मामा ने अपने ही भांजी की बेरहमी से हत्या कर दी. इस खौफनाक वारदात में लड़की का सौतेला भाई भी शामिल था. मेरठ पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 4 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बाग में लावारिस मिला 17 साल की किशोरी का शव

यह पूरी घटना शनिवार सुबह की है. करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नरहेड़ा गांव के एक बगीचे में 17 साल की एक नाबालिग लड़की का शव लावारिस हालत में पड़ा हुआ है. इस खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया . मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ कोतवाली अभिषेक और लोहिया नगर थाना प्रभारी तुरंत भारी पुलिस बल, फॉरेंसिक (FSL) टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तफ्तीश शुरू की.

सीसीटीवी और शक के आधार पर पकड़ा गया मामा

शुरुआती जांच में ही साफ हो गया था कि लड़की की हत्या कहीं और की गई थी और सबूत मिटाने के लिए शव को बाग में फेंका गया था. पुलिस ने बिना वक्त गंवाए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. शक के आधार पर पुलिस ने मृतका के सगे मामा सरताज को हिरासत में लिया. जब पुलिस ने सरताज से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने जो सच उगला उसे सुनकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए.

हत्या की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 17 साल की मृतका कुछ लड़कों से फोन पर बात किया करती थी. परिवार के लोगों ने उसे कई बार समझाया और मना किया, लेकिन वह नहीं मानी . इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात मामा सरताज और भांजी के बीच तीखी बहस हो गई. गुस्सा इस कदर हावी हुआ कि मामा ने अपनी ही भांजी की गला दबाकर हत्या कर दी.

इस घिनौने जुर्म में लड़की का सौतेला भाई शोएब भी शामिल था. हत्या करने के बाद दोनों ने मिलकर शव को रात के अंधेरे में नरहेड़ा गांव के एक बाग में फेंक दिया ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी मामा सरताज को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं, वारदात में सहयोगी रहा सौतेला भाई शोएब फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Gazab Viral