Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
LIC की दो नई धमाकेदार स्कीम्स की हुई एंट्री! 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' प्लान लॉन्च, जानें फीचर्स​

LIC की दो नई धमाकेदार स्कीम्स की हुई एंट्री! 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' प्लान लॉन्च, जानें फीचर्स​

लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने आज अपनी 70वीं वर्षगांठ के मौके पर दो नए प्लान'LIC Bima Platinum' और 'LIC Jeevan Raksha' लॉन्च की हैं. जहां 'बीमा प्लेटिनम' एक नॉनलिंक्ड गारंटीड सेविंग्स प्लान है, वहीं 'जीवन रक्षा' कम खर्च में परिवार को सुरक्षा देने वाला प्योर लाइफ रिस्क कवर है.

ये दोनों योजनाएं 7 सितंबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इन दोनों प्लान की क्या मुख्य विशेषताएं हैं. साथ ही चर्चा करते हैें कि आखिर इन दोनों प्लान में निवेश करने से आम लोगों को किस तरह का फायदा हो सकता है.

LIC का बीमा प्लैटिनम

LIC का बीमा प्लैटिनम एक नॉनपार, नॉनलिंक्ड इंडिविजुअल प्लान है जो सेविंग और फाइनेंशियल सेफ्टी का कॉम्बिनेशन देता है. यह लिमिटेड प्रीमियम प्लान प्रीमियमपेइंग टर्म के दौरान हर 1,000 रुपए के सालाना प्रीमियम पर 70 रुपए का गारंटीड एडिशन देता है.

LIC के बीमा प्लैटिनम की मुख्य विशेषताएं

  1. इस प्लान की एक आकर्षक विशेषता बूस्टर इनकम बेनिफिट है, जो बेसिक सम एश्योर्ड का 70 फीसदी होता है. यह बेनिफिट तब मिलता है जब पॉलिसीधारक साल के अंत तक जीवित रहता है.
  2. यह प्लान पेआउट पीरियड के दौरान हर साल के अंत में बेसिक सम एश्योर्ड का 10 फीसदी रेगुलर इनकम बेनिफिट भी देता है. पेआउट पीरियड, पॉलिसी टर्म में से प्रीमियमपेइंग टर्म घटाकर तय होता है.
  3. कम से कम बेसिक सम एश्योर्ड 3,00,000 रुपए है. इसकी कोई ऊपरी सीमा नहीं है. हालांकि, अधिकतम बेसिक सम एश्योर्ड LIC के बोर्ड द्वारा मंजूर अंडरराइटिंग पॉलिसी के तहत स्वीकार्यता के फैसले पर निर्भर करेगा. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। प्लान में बेसिक सम एश्योर्ड 10,000 रुपए के मल्टीपल में उपलब्ध होगा.प्रीमियमपेइंग टर्म के विकल्प 7, 10, 12, 15 और 18 साल हैं.
  4. एंट्री के समय कम से कम उम्र 30 दिन है. एंट्री के समय अधिकतम उम्र 55 साल है और यह पॉलिसीधारक द्वारा चुने गए प्रीमियमपेइंग टर्म के आधार पर अलगअलग हो सकती है.मैच्योरिटी के समय कम से कम और अधिकतम उम्र क्रमशः 28 साल और 75 साल है.
  5. मौजूदा LIC पॉलिसीधारकों और मृतक पॉलिसीधारकों के नॉमिनी/बेनिफिशियरी के लिए छूट उपलब्ध है. पॉलिसीधारक प्लान के तहत उपलब्ध अलगअलग राइडर बेनिफिट्स चुनकर अपना कवरेज भी बढ़ा सकते हैं.

LIC की जीवन रक्षा

LIC की जीवन रक्षा एक नॉनपार, नॉनलिंक्ड प्योर रिस्क प्लान है. यह पॉलिसी की अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु होने पर उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा देती है. इस प्लान के तहत मिलने वाले डेथ बेनिफिट्स गारंटीड और तय होते हैं, चाहे असल अनुभव कुछ भी हो. इस पॉलिसी में बोनस या सरप्लस में हिस्सेदारी जैसे कोई भी अतिरिक्त लाभ नहीं मिलते हैं.

LIC की जीवन रक्षा प्लान की मुख्य विशेषताएं

  1. इसमें शामिल होने के लिए कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र 45 साल है. मैच्योरिटी के समय कम से कम उम्र 33 साल और ज़्यादा से ज्यादा उम्र 60 साल है.
  2. कम से कम बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख रुपए है, जबकि ज्यादा से ज्यादा 24 लाख रुपए है. ज्यादा से ज्यादा बेसिक सम एश्योर्ड LIC की बोर्ड द्वारा मंजूर अंडरराइटिंग पॉलिसी के तहत मंजूरी के फैसले पर निर्भर करता है.
  3. बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख रुपए से 7 लाख रुपए तक 50,000 रुपए के मल्टीपल में और 7 लाख रुपए से ज्यादा होने पर 1 लाख रुपए के मल्टीपल में उपलब्ध है.यह प्लान सिंगल प्रीमियम, रेगुलर प्रीमियम और लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट ऑप्शन चुनने की सुविधा देता है.
  4. इस प्लान के तहत महिलाओं के लिए खास दरें उपलब्ध हैं. यह प्लान ज्यादा सम एश्योर्ड पर आकर्षक छूट भी देता है. प्लान के तहत कवरेज को बढ़ाने के लिए राइडर ऑप्शन भी उपलब्ध हैं.
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Gazab Viral