Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मियां-बीवी और आशिक​​ तीनों साथ रहने पर अड़े! रात में पति, दिन में प्रेमी करेगा.​​​

मियां-बीवी और आशिक​​ तीनों साथ रहने पर अड़े! रात में पति, दिन में प्रेमी करेगा.​​​

Sitapur News: पिछले दिनों अलग-अलग जिलों में जिस तरह से पत्नियों ने प्रेमी की खातिर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया, उसे सुनकर आज भी लोग दहल जाते हैं, लेकिन यूपी के सीतापुर से पति-पत्नी और प्रेमी का एक अजब-गजब मामला सामने आया हैं।

यहां शादीशुदा महिला को दूसरे युवक से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने मार्च में शादी कर ली।

हैरान कर देने वाली बात ये है कि महिला के पति को उसके प्रेमी को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। पति ने पत्नी के प्रेमी को भी अपना लिया है। अब तीनों एक ही छत के नीचे रहने का फैसला किया है, लेकिन महिला ने प्रेमी और पति की जिम्मेदारियों को बांट दिया है। महिला ने थाने में एक ड्यूटीचार्ट पुलिस को दिया है, जिसमें कहा गया है कि प्रेमी दिन में उसके और बच्चों के साथ रहेगा तो पति रात में उसके साथ रह सकता है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।

महमूदाबाद के फुलवारीपुर निवासी युवक की पत्नी का एक अन्य युवक से संपर्क था। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। आरोप है कि दोनों के बीच बढ़ी नजदीकियां प्रेम में बदल गईं और 21 मार्च को दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। महिला की इस हरकत की जानकारी जब उसके मायके वालों को लगी तो उन्होंने बेटी से नाता तोड़ लिया। महिला अपने पति, प्रेमी और दो बच्चों के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। पति भी पत्नी और उसके प्रेमी दोनों के साथ रहने को तैयार बताया जा रहा है।

हालांकि पति को छोड़कर महिला के ससुराल वालों ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई दी। घर में जब विवाद बढ़ा तो महिला अपने बच्चों के साथ पति और प्रेमी को लेकर शुक्रवार को कोतवाली पहुंच गई। महिला ने पुलिस को जब पूरी बात बताई तो वह भी पति-पत्नी और वो का किस्सा सुनकर सन्न रह गई। देररात तक पुलिस तीनों से बातचीत कर समझौते का प्रयास करती रही, लेकिन पत्नी दोनों के साथ रहने पर अड़ी रही।

पति का कहना है कि वह पत्नी और उसके प्रेमी दोनों का साथ नहीं छोड़ेगा। इसके लिए उसे घर छोड़ना पड़े तो भी वह तैयार है। महिला भी दोनों से अलग होने को तैयार नहीं है। बताया गया कि प्रेमी पहले से पति के घर आता-जाता था और कई बार वहां रुक भी चुका है। पति उसे अपना भाई बताता रहा है। जानकारी के अनुसार महिला ने रविवार को भी कोतवाली पहुंची। पुलिस ने महिला से जब तीनों के साथ रहने को लेकर सवाल किया तो महिला ने कहा, इसका हमने हल निकाल लिया है। महिला ने बताया कि प्रेमी और पति के साथ रहने को लेकर ड्यूटी चार्ज बनाया है। महिला के अनुसार प्रेमी उसके और बच्चों के साथ रहेगा और रात में वह पति के साथ रहेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Gazab Viral