Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
​​​पति के घर से भागी प्रेमिका ने चलती ट्रेन में की प्रेमी से शादी, कहा-भर दो मांग, कर लो सपना पूरा​​​​​​​

​​​पति के घर से भागी प्रेमिका ने चलती ट्रेन में की प्रेमी से शादी, कहा-भर दो मांग, कर लो सपना पूरा​​​​​​​

बिहार में एक युवती की शादी उसके घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ करवा दी। लेकिन युवती ने अपनी शादी को स्वीकार नहीं किया और मौका लगते ही घर से प्रेमी के साथ भाग गई। इतना ही नहीं युवती ने चलती ट्रेन में अपने प्रेमी के साथ शादी भी कर ली।

सोशल मीडिया के जरिए लड़की के घरवालों को इस बात की जानकारी लगी। इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे गांव में की जा रही है। ये मामला बिहार के सुल्तानगंज के भीरखुर्द पंचायत का है।

जानकारी के अनुसार गांव की एक लड़की की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। लेकिन लड़की इस शादी से खुश नहीं थी। क्योंकि वो किसी ओर से प्यार करती थी। लड़की ने अपने परिवार के लोगों को खूब समझाने की कोशिश भी की। लेकिन उन्होंने एक न सुनी और जबरदस्ती उसका विवाह करवा दिया। वहीं ससुराल जाने के बाद भी लड़की का प्यार कम नहीं हुआ और वो अक्सर प्रेमी से मिला करती थी।

इस समस्या का हल निकलाते हुए लड़की ने प्रेमी के साथ भागने का प्लान तैयार किया। तय प्लान के अनुसार लड़की बुधवार को अपने घर से बाजार जाने का बोलकर निकली। लेकिन घर वापस नहीं आई। घर वालों को अपनी बेटी की चिंता होने लगी। वहीं कुछ समय बाद उन्हें अपनी बेटी की दूसरी शादी करने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली।

ट्रेन में किया विवाह

बाजार जाने का बहाना मार युवती अपने प्रेमी के पास चले गई। फिर इन दोनों ने एक ट्रेन पकड़ी और ट्रेन में ही शादी कर ली। इस दौरान ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने इन्हें आशीर्वाद भी दिया। साथ में ही इनकी शादी की वीडियो भी बनाई गई। इनकी शादी की तस्‍वीर और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर ओर इस शादी की चर्चा हो रही है।

बताया जा रहा है कि प्रेमी प्रेमिका गांव से भागकर शहर जा रहे थे। ताकि ये एक साथ रहे सकें और घरवाले इन्हें परेशान न कर सकें। इसी बीच दोनों ने आपस में कुछ बात की। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जिसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। फिर क्या था लड़की ने ट्रेन में सबसे पहले अपना मंगलसूत्र निकाला। फिर अपनी मांग में भरे सिंदूर को साफ कर लिया। इसके बाद लड़की ने प्रेमी से कहा कि वो उसकी मांग में सिंदूर भर दे।

यात्रियों के सामने प्रेमिका ने प्रेमी से कहा- भर दो मेरी मांग, कर लो अपना सपना पूरा। इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। साथ जीने-मरने और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा भी किया। शादी करने बाद दोनों ने अपना वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जारी कर दिया। सोशल मीडिया पर शादी की वीडियो डालने के कुछ ही देर बाद लड़की के घरवालों और गांव के सभी लोगों को इनकी शादी की जानकारी लग गई। जिसके बाद से गांव में इस शादी की खूब चर्चा की जा रही है। वहीं लड़की के पहले पति ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Gazab Viral