Dailyhunt
CM ने डोल आश्रम में किया 1100 कन्याओं का पूजन, मां राजेश्वरी का अभिषेक कर लिया आशीर्वाद

CM ने डोल आश्रम में किया 1100 कन्याओं का पूजन, मां राजेश्वरी का अभिषेक कर लिया आशीर्वाद

Girls Globe 2 weeks ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा दौरे पर हैं। इस दौरान आज उन्होंने डोल आश्रम में आयोजित कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

सीएम ने किया डोल आश्रम में 1100 कन्याओं का पूजन

मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार को डोल आश्रम में आयोजित कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने 1100 कन्याओं का पूजन कर मां राजेश्वरी का अभिषेक और पूजा-अर्चना की। साथ ही प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

 सीएम ने किया 1100 कन्याओं का पूजन

सीएम ने डोल आश्रम परिसर में स्थापित श्रीयंत्र और यहां संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया। सीएम ने कहा कि यहां स्थापित दुनिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र को देखकर एक विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि बाबा कल्याणदास की साधना और तपस्या के कारण यह स्थान आज पूरे विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।

बाबा की तपस्या से डोल आश्रम बना वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र: CM

सीएम ने कहा ये स्थान आज आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। साथ ही उन्होंने बाबा कल्याणदास द्वारा वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सीएम ने आज ये आश्रम धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक साधना और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं।

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही सरकार: CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। चारधाम यात्रा में हर साल बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या प्रदेश में विकसित हो रही बेहतर व्यवस्थाओं और सुविधाओं का परिणाम है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Girls Globe Hindi