Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, केशव प्रसाद मौर्य

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, केशव प्रसाद मौर्य

Girls Globe 1 week ago

प मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कैबिनेट बैठक के लिए प्रस्थान करने से पूर्व लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, 7-कालिदास मार्ग पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर उनके स्मृतिचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उन्हें सादर नमन किया।

इस अवसर पर श्री मौर्य ने कहा कि श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों और त्यागपूर्ण जीवन से देशवासियों के समक्ष राष्ट्रसेवा का ऐसा आदर्श प्रस्तुत किया, जो आज भी प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का स्पष्ट विश्वास था कि राष्ट्र की एकता और अखंडता से बढ़कर कोई मूल्य नहीं हो सकता। उनका जीवन देश की अस्मिता, स्वाभिमान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने वाला व्यक्तित्व, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति उनका अटूट समर्पण तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए किया गया उनका संघर्ष सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्श, विचार एवं जीवन-दर्शन राष्ट्रसेवा के मार्ग पर निरंतर हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज जिन राष्ट्रीय मूल्यों एवं विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसमें डॉ. मुखर्जी के विचारों की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Girls Globe Hindi