Dailyhunt
Dry Fruits Eating Guide: बादाम सुबह तो अखरोट शाम,जानें किस ड्राई फ्रूट को खाने का क्या है सही समय

Dry Fruits Eating Guide: बादाम सुबह तो अखरोट शाम,जानें किस ड्राई फ्रूट को खाने का क्या है सही समय

Girls Globe 1 week ago

ड्राई फ्रूट्स और नट्स को सेहत का खजाना माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें गलत समय पर खाना आपकी मेहनत और पैसे दोनों को बर्बाद कर सकता है? अक्सर लोग जब मन करता है तब मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स खा लेते हैं या फिर सभी नट्स को सुबह खाली पेट ही चबा लेते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि हर ड्राई फ्रूट की तासीर और उसमें मौजूद पोषक तत्व अलग होते हैं। अगर इन्हें सही समय (Right Timing) पर खाया जाए, तभी शरीर को इनका पूरा न्यूट्रिशन मिलता है। हार्वर्ड ट्रेंड गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार, ड्राई फ्रूट्स खाने का समय उनके फायदों को कई गुना बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं कब क्या खाएं:

बादाम और किशमिश: सुबह खाली पेट है बेस्ट

बादाम और किशमिश को खाने का सबसे सही समय सुबह खाली पेट है। रात भर पानी में भिगोए हुए 5-6 बादाम और किशमिश सुबह खाने से शरीर को विटामिन-ई और मैग्नीशियम मिलता है। यह न केवल दिमाग को तेज करता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है, बल्कि आपको दिनभर के लिए जरूरी एनर्जी भी देता है। खाली पेट खाने से इनका पाचन भी आसानी से हो जाता है।

अंजीर: मिड-मॉर्निंग स्नैक के तौर पर लें

अंजीर (Figs) को खाली पेट खाने के बजाय मिड-मॉर्निंग (सुबह 10 बजे के आसपास) खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। भीगे हुए अंजीर को नाश्ते और लंच के बीच के समय में खाने से शरीर को पर्याप्त फाइबर मिलता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।

अखरोट: सुबह नहीं, शाम को खाना है ज्यादा असरदार

ज्यादातर लोग अखरोट भी सुबह ही खाते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो अखरोट खाने का सबसे अच्छा समय शाम का वक्त है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और मेलाटोनिन (Melatonin) होता है। ओमेगा-3 दिमाग की सेहत के लिए बेहतरीन है, जबकि मेलाटोनिन नींद के चक्र को नियंत्रित करता है। शाम को 1-2 अखरोट खाने से न केवल ब्रेन पावर बढ़ती है, बल्कि रात में नींद की क्वालिटी भी बेहतर होती है।

पिस्ता: दोपहर की ‘क्रेविंग्स’ के लिए सटीक

अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं और अनहेल्दी स्नैक्स से बचना चाहते हैं, तो दोपहर के वक्त पिस्ता खाएं। पिस्ता में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। दोपहर के समय इसे खाने से बेवजह की भूख (Cravings) शांत होती है और यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखता है।

क्यों जरूरी है सही समय का चुनाव?

गलत समय पर ड्राई फ्रूट्स खाने से कई बार ब्लोटिंग, अपच या न्यूट्रिशन का सही से अवशोषण (Absorption) न होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उदाहरण के लिए, रात में भारी नट्स खाने से पाचन खराब हो सकता है, जबकि शाम को मेलाटोनिन रिच नट्स (जैसे अखरोट) खाने से शरीर को आराम मिलता है। इसलिए, अपनी डाइट में इन्हें शामिल करते समय घड़ी का ध्यान जरूर रखें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Girls Globe Hindi