Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शुक्रवार को गाजियाबाद आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

शुक्रवार को गाजियाबाद आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Girls Globe 1 week ago

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह इंदिरापुरम स्थित टर्शियरी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (टीएसटीपी) का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद डासना स्थित सुंदरदीप इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित भाजपा के शिक्षक और स्नातक मतदाता सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।

320 करोड़ की परियोजना से उद्योगों को मिल रहा शोधित जल
मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:10 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह इंदिरापुरम स्थित टीएसटीपी का निरीक्षण करने जाएंगे। करीब 320 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस प्लांट की क्षमता 40 एमएलडी है। यहां सीवेज के पानी को शोधित कर औद्योगिक उपयोग के योग्य बनाया जाता है। परियोजना से करीब 1,200 औद्योगिक इकाइयों को पानी की आपूर्ति की जाती है।

शिक्षक-स्नातक मतदाताओं को करेंगे संबोधित
टीएसटीपी के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:45 बजे डासना स्थित सुंदरदीप इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचेंगे। यहां भाजपा की ओर से मेरठ-सहारनपुर खंड के शिक्षक और स्नातक मतदाताओं का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Girls Globe Hindi