Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा! गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, डॉक्टर ने दी 6 हफ्ते के बेड रेस्ट की सख्त सलाह

शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा! गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, डॉक्टर ने दी 6 हफ्ते के बेड रेस्ट की सख्त सलाह

Girls Globe 1 week ago

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी क्यूटनेस और दमदार एक्टिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली और परेशान करने वाली खबर सामने आई है।

इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में लगातार व्यस्त रहने वाली रश्मिका एक भारी-भरकम डांस सीक्वेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान बड़े हादसे का शिकार हो गई हैं। अचानक हुए इस हादसे के बाद सेट पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद तुरंत डॉक्टरों की टीम को बुलानी पड़ी।

क्या है रश्मिका की चोट की असलियत?

मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने जो खुलासा किया है, उसने रश्मिका के फैंस की सांसे थाम दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका के हिप एरिया (कमर के निचले हिस्से) का टेंडन पूरी तरह से अलग (Complete Tendon Detachment) हो गया है। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की भयंकर और दर्दनाक चोट अमूमन प्रोफेशनल एथलीटों को लगती है, जो बहुत ज्यादा शारीरिक जोर वाला काम करते हैं। लगातार बिना रुके डांस और कठिन एक्शन सीन्स करने की वजह से उनकी मांसपेशियों पर असहनीय दबाव पड़ा, जिसके चलते यह गंभीर दुर्घटना घटी।

6 हफ्तों के लिए फिल्मों की शूटिंग से दूर

चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने रश्मिका को अगले 6 हफ्तों (डेढ़ महीने) के लिए पूरी तरह से कम्प्लीट बेड रेस्ट की सख्त हिदायत दी है। रश्मिका इन दिनों ‘रणबली’ और ‘मायसा’ (Maisa) जैसे कई बड़े और बहुचर्चित प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में दिन-रात जुटी हुई थीं। अचानक आए इस मेडिकल ब्रेक की वजह से मेकर्स को अपनी फिल्मों के शूटिंग शेड्यूल में बड़े बदलाव करने पड़ रहे हैं।

फैंस कर रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ

जैसे ही सोशल मीडिया पर रश्मिका की इस गंभीर चोट की खबर फैली, उनके फैंस में चिंता की लहर दौड़ गई है। फैंस लगातार उनके सोशल मीडिया हैंडल पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म यूनिट्स और करीबियों को पूरा भरोसा है कि सही इलाज और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक पूरा आराम करने के बाद रश्मिका पूरी तरह ठीक होकर दोगुनी ताकत के साथ दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Girls Globe Hindi