Dailyhunt
नए मॉम-डैड के लिए इंटिमेसी गाइडः कब, कैसे और कितना सेफ

नए मॉम-डैड के लिए इंटिमेसी गाइडः कब, कैसे और कितना सेफ

Postpartum Intimacy: जब एक कपल पैरेंट बनता है तो उनकी लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है। रातों में जागने से लेकर दिन का रूटीन तक बदल जाता है। खासतौर से, महिला मां बनने के बाद एक तरह के इमोशनल रोलर कोस्टर पर होती है और ऐसे में अपने पार्टनर के साथ इंटीमेट होना काफी मुश्किल लगता है।

न्यू मॉम-डैड को यह समझ में ही नहीं आता है कि वे कब एक-दूसरे के साथ इंटीमेट हो सकते हैं। यह कब सेफ होगा?", "दर्द होगा क्या?", "डिज़ायर क्यों कम हो गया?" जैसे कई तरह के सवाल दिमाग में घूमते हैं।

यह एक ऐसा दौर होता है, जिससे हर कपल पैरेंट बनने के बाद गुजरता ही है, क्योंकि बच्चो होने के बाद शरीर से लेकर हार्मोन तक में काफी बदलाव होते हैं। इन बदलावों के साथ एडजस्ट करके पार्टनर के करीब आना काफी कठिन साबित हो सकता है। कुछ स्थितियों में तो महिला के लिए इंटीमेट होना एक तरह के प्रेशर या स्ट्रेस जैसा भी महसूस हो सकता है। हालांकि, ऐसे में परेशान होने या गिल्टी महसूस करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। बस आपको जानना जरूरी है कि पैरेंट बनने के बाद फिजिकल इंटीमेसी कब, कैसे, और कितना सेफ है, ताकि दोनों पार्टनर कम्फर्टेबल और कनेक्टेड फील करें। तो चलिए आज इस लेख में हम इन्हीं सब बातों के बारे में बात कर रहे हैं-

दोबारा इंटिमेट होना कब सेफ है?

 When is it safe to be intimate again

पैरेंट बनने के बाद दोनों पार्टनर के मन में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि दोबारा इंटीमेट हाना कब सेफ है। यह डिपेंड करेगा कि आपकी डिलीवरी किस तरह हुई है। अगर डिलीवरी नॉर्मल है, मतलब वजाइनल बर्थ है तो आप करीबन 6 हफ्ते का इंतजार जरूर करें। दरअसल, वजाइनल बर्थ में शरीर को ठीक होने का समय मिलता है। याद रखें कि ब्लीडिंग बंद होने का इंतजार करना बेहद जरूरी है, ताकि इंफेक्शन से बचा जा सके।

वहीं, अगर सी-सेक्शन डिलीवरी है तो ऐसे में आपको 6-8 हफ्ते का इंतजार करना सबसे सेफ़ है। याद रखें कि चीरा ठीक होने में टाइम लगता है। इस दौरान प्रेशर, दर्द, या शरीर में खिंचाव से बचना जरूरी होता है। वैसे यह जरूरी नहीं है कि हर किसी को 6-8 हफ्ते का ही समय लगे। कभी किसी को 4-6 हफ्ते लग सकते हैं तो किसी को 10-12 हफ्ते भी लग सकते हैं। यही वजह है कि अगर आप किसी तरह की कशमकश में हैं तो इंटीमेट होने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से ओके ले लें।

बच्चे के बाद इंटिमेसी कैसे शुरू करें?

 How to start intimacy after a baby

बच्चा होने के बाद मन में कई तरह के सवाल या इनसिक्योरिटी होती है, इसलिए शुरुआत हमेशा धीरे-धीरे करनी चाहिए। कभी भी पूरे इंटरकोर्स पर जंप मत करो। पहले कडलिंग, किसिंग, हल्के टच से शुरू करो। बेहतर होगा कि आप पहले अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। एक-दूसरे से पूछें कि क्या वे कंफर्टेबल हैं, उन्हें कहीं दर्द तो नहीं है या फिर वे बहुत ज्यादा थकावट तो महसूस नहीं कर रहे हैं। इस तरह की छोटी-छोटी बातें एक अलग तरह का इमोशनल कनेक्शन बिल्ड अप करती हैं।

लुब्रिकेशन का करें इस्तेमाल

डिलीवरी के बाद ड्राइनेस आम होती है, खासकर ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली मांओं में। ऐसे में लुब्रिकेशन का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। वॉटर-बेस्ड लुब्रिकेशन इंटिमेसी को स्मूद, पेनलेस और कंफर्टेबल बनाता है।

पोजिशन हो सही

 Use lubrication

डिलीवरी के बाद पोजिशन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर पोजिशन कंफर्टेबल होती है, तो इससे दर्द अपेक्षाकृत कम होता है। ध्यान रखें कि पेट, टांकों या चीरे पर प्रेशर ना पड़े। डिलीवरी के बाद सेक्स करते समय आप करवट लेकर लेट सकते हैं, महिला ऊपर हो सकती है या कोई जेंटल पोजिशन ट्राई करें, जिसमें कोई गहरा धक्का न लगे।

दर्द होने पर तुरंत रुकें

डिलीवरी के बाद थोड़ी तकलीफ नॉर्मल है। लेकिन इस दौरान तेज दर्द नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो थोड़ा ब्रेक लें और बाद में फिर कोशिश करें।

When is it safe to be intimate again When is it safe to be intimate again How to start intimacy after a baby How to start intimacy after a baby Use lubrication Use lubrication
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Grehlakshmi