Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आलिया भट्ट के जेड ग्रीन कुर्ता सेट से लें मेहंदी फंक्शन की स्टाइलिंग इंस्पिरेशन

आलिया भट्ट के जेड ग्रीन कुर्ता सेट से लें मेहंदी फंक्शन की स्टाइलिंग इंस्पिरेशन

Alia Bhatt jade green kurta set:शादी का सीजन हो और मेहंदी फंक्शन की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। इस खास मौके पर हर लड़की ऐसा आउटफिट पहनना चाहती है जो स्टाइलिश भी हो और आरामदायक भी।

अगर आप भी इस बार मेहंदी के लिए कुछ एलिगेंट और टाइमलेस पहनने का सोच रही हैं, तो आलिया भट्ट का लेटेस्ट राजरमणीक जेड ग्रीन कुर्ता सेटआपके लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन बन सकता है। आइए जानते हैं जेड ग्रीन कुर्ता को स्टाइल करने के टिप्स के बारे में।

जेड ग्रीन रंग क्यों है मेहंदी फंक्शन का फेवरेट?

आलिया ने इस लुक में हल्की कढ़ाई वाला स्ट्रेट कट कुर्ता चुना, जिसे मैचिंग पैंट और सॉफ्ट ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ स्टाइल किया गया। इसी तरह का सिलूएट मेहंदी फंक्शन के लिए आरामदायक भी रहता है और तस्वीरों में भी बेहद एलिगेंट नजर आता है।

मेहंदी समारोह में ग्रीन कलर का अपना अलग महत्व होता है। यह ताजगी, खुशहाली और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। जेड ग्रीन शेड न ज्यादा डार्क लगता है और न ही बहुत हल्का। यही वजह है कि यह दिन के फंक्शन में बेहद फ्रेश और ग्रेसफुल लुक देता है। अगर आप तस्वीरों में भी अलग दिखना चाहती हैं, तो जेड ग्रीन रंग कैमरे में बेहद खूबसूरती से उभरकर आता है।

मिनिमल जूलरी से मिलेगा रॉयल लुक

अगर आपका कुर्ता सेट आलिया की तरह सिम्पल और क्लासिक है, तो उसके साथ ऑक्सीडाइज्ड जूलरी की बजाय कुंदन, पर्ल या पोल्की ज्वेलरी चुनें। छोटे झुमके या स्टड ईयररिंग्स, एक स्टेटमेंट रिंग, पतला कड़ा या ब्रेसलेट और हल्का मांग टीका (अगर दुल्हन की करीबी हैं) परफेक्ट लगेगा।

मेहंदी सेलिब्रेशन के दौरान दोस्तों के साथ आलिया भट्ट का जेड ग्रीन कुर्ता सेट सिंपल, एलिगेंट और फेस्टिव फैशन का बेहतरीन उदाहरण है। मिनिमल मेकअप और स्टेटमेंट झुमकों ने उनके एथनिक लुक में चार चांद लगा दिए हैं।

बहुत ज्यादा जूलरी पहनने से सिंपल लुक की खूबसूरती कम हो सकती है।

दुपट्टे की ड्रेपिंग पर दें खास ध्यान

कई बार खूबसूरत आउटफिट भी गलत ड्रेपिंग की वजह से फीका लगने लगता है।

मेहंदी फंक्शन के दौरान दोनों हाथों पर मेहंदी लगती है, इसलिए दुपट्टे को एक कंधे पर पिन करके रखें या फिर हल्के से एक साइड पर कैरी करें। इससे आपका लुक भी स्टाइलिश रहेगा और बार-बार दुपट्टा संभालने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

मेकअप रखें फ्रेश और नेचुरल

ग्रीन कुर्ता सेट के साथ बहुत हेवी मेकअप की जरूरत नहीं होती। आलिया भट्ट की तरह ड्यूई बेस, हल्का पीच या न्यूड ब्लश, ब्राउन आईलाइनर, मस्कारा और न्यूड या पीच लिपस्टिक परफेक्ट मेहंदी लुक देगा।

दोस्तों के साथ मेहंदी सेलिब्रेशन में जेड ग्रीन प्रिंटेड कुर्ता सेट में आलिया भट्ट के मिनिमल मेकअप ने उनके फेस्टिव लुक को और भी आकर्षक बना दिया है।

अगर चाहें तो आंखों के इनर कॉर्नर पर हल्का गोल्डन हाईलाइटर लगाकर लुक को और आकर्षक बना सकती हैं।

फुटवियर भी हो आरामदायक

मेहंदी फंक्शन में काफी देर तक बैठना, चलना और डांस करना पड़ सकता है। ऐसे में हाई हील्स की जगह जरी वर्क वाली जूती, एम्ब्रॉयडरी वाली मोजड़ी या ब्लॉक हील्स चुनें। इससे आपका लुक भी पूरा लगेगा और आप पूरे फंक्शन में कम्फर्टेबल महसूस करेंगी।

हेयरस्टाइल से बढ़ेगी खूबसूरती

इस तरह के रॉयल कुर्ता सेट के साथ सॉफ्ट वेव्स, लो बन या ढीली चोटी सबसे ज्यादा खूबसूरत लगती है।

आलिया भट्ट का जेड ग्रीन प्रिंटेड कुर्ता सेट हर एंगल से बेहद खूबसूरत नजर आता है। इसके साथ उन्होंने बन हेयरस्टाइल बनाई, जो इस मौसम के लिए भी सही है।

बालों में गजरा या ताजे सफेद फूल लगाने से मेहंदी फंक्शन का ट्रेडिशनल लुक और अट्रैक्टिव लगता है।

छोटी-छोटी एक्सेसरीज करें बड़ा कमाल

लुक को और खास बनाने के लिए पोटली बैग, ग्रीन या गोल्डन चूड़ियां और फ्लोरल एक्सेसरीज को शामिल करें। अगर आप दुल्हन नहीं हैं, तो फ्लोरल जूलरी भी इस आउटफिट के साथ शानदार लगेगी।

क्यों है यह लुक हर किसी के लिए परफेक्ट?

अगर आपकी बहन, दोस्त या कज़िन की मेहंदी है और आप भारी लहंगे से बचना चाहती हैं, तो आलिया का यह कुर्ता सेट बेहतरीन इंस्पिरेशन साबित हो सकता है। यह इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि फैशन सिर्फ भारी कपड़ों या महंगे डिजाइन का नाम नहीं है।

जान्हवी कपूर की कांजीवरम साड़ी ने लूटी महफिल, 6 टिप्स के साथ अपनी साड़ी को दें फ्यूजन ट्विस्ट


FAQ
Q. मेहंदी के लिए कौन सा रंग बेस्ट है? A. जेड ग्रीन, एमराल्ड ग्रीन या पैरेट ग्रीन। Q. क्या मेहंदी में हील्स पहनना सही है? A. नहीं, जूती या मोजड़ी बेहतर है ताकि आप कंफर्टेबल रहें। Q. जेड ग्रीन के साथ किस रंग की जूलरी अच्छी लगती है? A. कुंदन या गोल्डन जूलरी बेस्ट है। Q. दुपट्टा कैसे कैरी करें? A. एक कंधे पर पिन करना मेहंदी फंक्शन के लिए सबसे बेस्ट है। Q. क्या फ्लोरल जूलरी मेहंदी में पहनी जा सकती है? A. हाँ, यह मेहंदी के फंक्शन में बहुत ट्रेंडी और खूबसूरत लगती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Grehlakshmi