Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आटे में ये 5 चीजें मिलाकर बनाएं वजन घटाने वाली रोटी, तेजी से होगा वेट लॉस

आटे में ये 5 चीजें मिलाकर बनाएं वजन घटाने वाली रोटी, तेजी से होगा वेट लॉस

Best Diet Plan for Weight Loss: बढ़ता वजन आज के समय में अधिकतर लोगों की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। वेट लॉस के लिए लोग महंगे डाइट प्लान और सप्लीमेंट्स की तरफ जल्दी अट्रैक्ट हो जाते हैं, लेकिन कई रिसर्च और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हेल्दी वेट लॉस (Healthy Weight Loss) की शुरुआत, हमारी रोजमर्रा की डाइट से ज्यादा आसनी और हेल्दी तरीके से किया जा सकता है।यह कैसे संभव है, इसके बारे क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. शिखा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि हम जो रोटी खाते हैं, बस उसके आटे में कुछ बदलाव करने हैं।

अगर आप अपनी रोटी के लिए आटे में ये पाथ चीज़ें मिला लेते हैं, तो वेट लोस के लिए बहुत अमेजिंग हो जाता है। ये आटा हमारे लिए एक मेडिसिन की तरह भी काम करता है। ऐसा करने से आप एक महीने में 8 से 10 किलो तक वजन भी कम सकती हैं, ध्यान रखें कि साथ में लो कैलोरी डाइट और थोड़ी एक्सरसाइज भी जरूरी है। आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में, जिन्हें मिलाकर आप तैयार कर सकती हैं वजन घटाने वाली रोटी (Roti For Weight Loss)।

वजन घटाने वाली रोटी कैसे काम करती है?

वजन घटाने वाली रोटी बनाने के लिए आटे में मिलाई जाने वाली 5 हेल्दी चीजें

वजन घटाने वाली रोटी एक हेल्दी और न्यूट्रिशन-रिच रोटी होती है, इसे सामान्य गेहूं के आटे में कुछ खास हेल्दी चीजें मिलाकर तैयार किया जाता है। इस रोटी का मुख्य उद्देश्य शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करना और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराना है। जिससे क्रेविंग भी कंट्रोल होती है। गेहूं के आटे में मिलाया गया बेसन, अलसी का पाउडर, तिल या अजवाइन आदि न सिर्फ फाइबर और प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाते हैं, बल्कि डायबिटीज और इंफ्लेमेशन जैसी कई समस्याओं को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकते हैं।

एक्सपर्ट टिप्सः वेट लॉस के लिए रोटी में मिलाएं ये 5 चीजें

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. शिखा सिंह के अनुसार, वजन घटाने वाली रोटी बनाने के लिए रोटी में गेहूं का हिस्सा कम करके उसकी जगह 5 हेल्दी चीजें शामिल करनी चाहिए, जैसे किः

बेसन (Besan)

बेसन प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स गेहूं के आटे की तुलना में काफी कम होता है। 100 ग्राम आटे में बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic Index) लगभग 28-35 होता है, जबकि गेहूं के आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 50-70 होता है,इसलिए वेट लॉस रोटी बनाते समय आप आधा हिस्सा गेहूं के आटे का और आधा हिस्सा बेसन का इस्तेमाल करें। इससे रोटी में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की मात्रा बढ़ जाती है। गेहूं की तुलना में इसमें कार्ब्स संतुलित होते हैं, जिससे यह डायबिटीज और वेट मैनेजमेंट में मददगार हो सकता है। बेसन में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।

अलसी (Flaxseeds)

अलसी के पाउडर को आटे में मिलाने से रोटी के गुण कई गुना अधिक बढ़ जाते हैं, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के साथ हमारी अच्छी हार्ट के लिए भी अच्छा है। यह फाइबर से भरपूर होता है, जिससे वेट लॉस में भी सहायता मिलती है। ओमेगा 3 फैटी एसिड बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल्स को भी कंट्रोल करने में मददगार है।

तिल (Sesame Seeds)

आटे में ये 5 चीजें मिलाकर बनाएं वजन घटाने वाली रोटी

हेल्दी फैट्स से भरपूर तिल में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे पाचन बेहतर होता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। तिल कैल्शियम, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण होते है, जो वेट लॉस में मददगार होने के साथ हड्डियों को मजबूत बनाने में और शरीर को ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में भी सहायक है। इसमें मौजूद सेसमोलिन (Sesamolin)और सेसमिन(Sesamin) जैसे कंपाउंड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करने में भी मददगार हैं।

अजवायन (Carom Seeds)

अजवायन के औषधीय गुणमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते है, जो पाचन तंत्र में सुधार करने के साथ मेटाबॉलिज्म को तेज बनाती है। इसमें मौजूद थाइमोल पाचन एंजाइम को एक्टिव करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म में सुधार हो सकता है। फास्ट मेटाबॉलिज्म वजन घटाने में सबसे अच्छी भिमका निभाती है। इसलिए वजन घटाने वाली रोटी बनाने के लिए आटे में अजवायन की थोड़ी मात्रा मिलाना फायदेमंद हो सकता है।

मोरिंगा पाउडर (Moringa Powder)

मोरिंगा पाउडर को रोटी के आटे में मिलाकर खाने से तेजी से वजन घट सकता है।इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भूख को कम करने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं। यह इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है और साथ ही शरीर को डिटॉक्स भी करने में सहायक है।जिससे शरीर की कई और भी बीमारियां ठीक होती हैं।


FAQ
Q. 1- वजन घटाने के लिए कौन सा आटा सबसे अच्छा माना जाता है? A. वजन घटाने के लिए बेसन, बाजरा, रागी, ज्वार और मल्टीग्रेन आटा सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और ये लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकते हैं। Q. 2-क्या वेट लॉस में खाई जाने वाली रोटी डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं? A. वैसे तो डायबिटीज के मरीज वजन घटाने वाली रोटी खा सकते हैं, लेकिन शुगर के मरीजों को कोई भी डाइट अपने डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए। Q. 3- क्या आटे में अलसी का पाउडर मिलाने से वजन कम होता है? A. अलसी के बीज में फाइबर और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकते हैं और बार-बार भूख लगने की समस्या को कम कर सकते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Grehlakshmi