Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'दृश्यम 4' के ऐलान होते ही इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़

'दृश्यम 4' के ऐलान होते ही इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़

Drishyam 4: 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट की घोषणा होते ही फिल्म को लेकर उत्साह के साथ सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ भी आ गई है। एक तरफ दर्शक मोहनलाल को फिर से जॉर्जकुट्टी के रूप में देखने के लिए उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स को लगता है कि यह मर्डर मिस्ट्री अब काफी लंबी खिंच चुकी है।

इसी सोच के साथ ‘दृश्यम 4’ की घोषणा से जुड़ी पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह के मीम्स और मजेदार कमेंट्स शेयर किए।

‘मुझे गिरफ्तार कर लो’ मीम ने खींचा ध्यान

‘दृश्यम 4’ के अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा उन मीम्स की रही, जिनमें फिल्म की कहानी को लेकर यूजर्स ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाई। एक यूजर ने केरल पुलिस, मोहनलाल और केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन को टैग करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि उसने उस व्यक्ति को मार दिया है और अब उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। इस पोस्ट का इशारा साफ तौर पर ‘दृश्यम’ की उस कहानी की ओर था, जिसमें जॉर्जकुट्टी अपने परिवार को बचाने के लिए पुलिस से बचने की कोशिश करता है।

एक दूसरे मीम ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इसमें वरुण का कंकाल जॉर्जकुट्टी के परिवार से बातचीत करता हुआ दिखाई दिया। मीम के जरिए यह मजाक किया गया कि इतने लंबे समय से केस चल रहा है कि अब तो वरुण का कंकाल भी शायद अपने मामले का जवाब मांगने लगेगा।

सोशल मीडिया पर फैंस बोले- अब कहानी खत्म करो

‘दृश्यम 4’ की घोषणा के बाद जहां कई प्रशंसकों ने खुशी जताई, वहीं कुछ यूजर्स ने फ्रेंचाइजी के लगातार आगे बढ़ने पर मजाक भी किया। एक यूजर ने सीधे-सीधे लिखा कि अब भाई, कहानी छोड़ दो। दूसरे यूजर ने हिंदी ‘दृश्यम’ फिल्मों में अजय देवगन की लगातार मौजूदगी को लेकर फ्रेंचाइजी को मजाकिया अंदाज में ‘प्रधानमंत्री अजय देवगन रोजगार योजना’ तक बता दिया।

एक अन्य यूजर ने केरल पुलिस को टैग करते हुए बेहद व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि उसने कभी फर्जी एनकाउंटर का समर्थन नहीं किया, लेकिन अब जॉर्जकुट्टी का एनकाउंटर कर इस पूरी कहानी को खत्म कर देना चाहिए।

फिर जॉर्जकुट्टी बनेंगे मोहनलाल

‘दृश्यम 4’ मलयालम सिनेमा की चर्चित थ्रिलर सीरीज की अगली कड़ी होगी। फिल्म में मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। जॉर्जकुट्टी का किरदार इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी पहचान बन चुका है। परिवार को बचाने के लिए उसकी समझदारी, पुलिस से बचने की कोशिश और हर कदम पर बदलती परिस्थितियां दर्शकों को लगातार बांधे रखती हैं।

काजल राघवानी संग किसने की मारपीट? खेसारी-पवन नहीं, जानिए कौन है वो शख्स

इस कहानी की शुरुआत साल 2013 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘दृश्यम’ से हुई थी। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपनी सस्पेंस और थ्रिलर कहानी से दर्शकों को प्रभावित किया था।

चौथे पार्ट की कहानी पर बना सस्पेंस

‘दृश्यम 4’ की घोषणा के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार की जिंदगी में कौन-सी नई मुसीबत आने वाली है। अभी फिल्म की कहानी से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, इसलिए दर्शकों के बीच अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। एक बात जरूर तय है कि जॉर्जकुट्टी की वापसी के साथ पुराने केस की परछाई भी कहानी में किसी न किसी रूप में नजर आ सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Grehlakshmi