Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 में खोले जिंदगी के संघर्ष के पन्ने, बोले - हो चुका हूं ठगी का शिकार

गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 में खोले जिंदगी के संघर्ष के पन्ने, बोले - हो चुका हूं ठगी का शिकार

Gaurav Khanna Victim of Fraud Case: बड़े पर्दे पर जब हम किसी अभिनेता को मुस्कराते हुए देखते हैं, तो शायद ही सोचते हैं कि उसके पीछे कितनी गहराई, कितनी मेहनत और कितना धैर्य छिपा है।

इन दिनों बिग बॉस 19 के घर में नजर आ रहे गौरव खन्ना, उन्हीं चेहरों में से एक हैं, जिन्होंने जिंदगी की हर ठोकर को सब्र से सहा, और आज भी उसी सादगी से अपने विचार सबके सामने रखते हैं। हाल ही में, बिग बॉस के घर में मृदुल तिवारी के साथ एक दिल छू लेने वाली बातचीत में गौरव ने अपने जीवन दर्शन और निजी संघर्षों को बेहद खुले दिल से शेयर किया और यह भी बताया कि वह भी धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं।

सिर्फ पैसे नहीं होते सब कुछ

बिग बॉस 19 के घर में नजर आ रहे गौरव खन्ना ने मृदुल तिवारी से बातचीत करते हुए अपने शुरुआती दिनों के संघर्ष के बारे में ढेर सारी बातें की। उन्होंने कहा, "मेरी जिंदगी का मकसद बस इतना है कि कोई मेरे मां-बाप या मेरे पार्टनर से कहे कि मैं अच्छा कर रहा है। अगर कोई कह दे कि मैं खराब काम कर रहा हूं, भले ही पैसे कमा लूं, तो क्या फायदा?" गौरव ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने मुंबई में अपनी जिंदगी एकदम शुरुआत से शुरू की थी। उन्होंने कहा, "यह शहर महंगा है, लेकिन यह आपको हिम्मत और जुझारूपन सिखाता है"। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने धोखा, फरेब और आर्थिक नुकसान सब झेले लेकिन कभी हार नहीं मानी।

मुंबई की जंग में ठोकरों से सीखा सबक

बिग बॉस के घर के माहौल को उन्होंने बड़ी खूबसूरती से असल जिंदगी से जोड़ते हुए बात की। उन्होंने कहा, "यहां लड़ाई झगड़े हो रहे हैं, लोग एक-दूसरे को नीचा दिखा रहे हैं, चिल्ला रहे हैं पर असल में हम सब कहीं न कहीं संघर्ष कर रहे हैं। चाहे कोई नया हो, कुछ काम कर चुका हो, या बहुत कुछ कर चुका हो, हर कोई अपनी लड़ाई लड़ रहा है।"

सही वक्त का इंतजार है जरूरी

गौरव ने बताया कि कई लोग उन्हें धैर्यशील कहते थे। इस पर उनका जवाब हमेशा एक जैसा होता था। "सब्र का मतलब यही है कि सही वक्त का इंतजार करना।" यह एक साधारण सी बात लग सकती है, लेकिन जब किसी इंसान ने अपने करियर में बार-बार अस्वीकार और संघर्ष देखा हो, तो यह सोच उसकी सबसे बड़ी ताकत बन जाती है।

बिग बॉस में गौरव का सफर

सलमान खान द्वारा हाल ही में गौरव को फटकार लगाई गई कि वह शो में 'फ्रंट फुट' पर नहीं खेल रहे हैं। सप्ताह भर में सिर्फ 20 मिनट के लिए ही वे कैमरे पर दिखे। हालांकि, यह आलोचना गौरव के शांत स्वभाव और सोच-समझकर बोलने की आदत की ही एक झलक है। हाल के एपिसोड्स में हमने गौरव को कुछ बहसों में भी देखा, खासकर नीलम गिरी और अमाल मलिक के साथ। लेकिन उनकी बहस का तरीका भी दूसरों से अलग है, न चीखना, न बदतमीजी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Grehlakshmi